{"_id":"6a282082f76e42b1cf0893c2","slug":"rjd-party-misa-bharti-warned-nda-party-cm-samrat-choudhary-rabdi-devi-residence-issue-patna-bihar-news-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मीसा भारती ने दी चेतावनी, कहा- कल जब जनता हमें मालिक बनाएगी, तो जवाब इसी अंदाज में दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मीसा भारती ने दी चेतावनी, कहा- कल जब जनता हमें मालिक बनाएगी, तो जवाब इसी अंदाज में दिया जाएगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : आज मीसा भारती भी सरकार पर जमकर बरसीं। साथ ही चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि एनडीए ने जो यह नई परिपाटी शुरू की है, वह एक तरह का सबक है। कल को जब जनता हमें मालिक बनाएगी, तो जवाब हम भी कुछ इसी अंदाज में देंगे।
मीसा भारती और सीएम सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल की वरिष्ठ नेता और सांसद मीसा भारती ने आवास खाली करने के मामले पर सत्तापक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो न जाने कितने लोगों के बेहिसाब घर सामने आ जाएंगे।
मीसा भारती ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार बदल चुकी है और यह एक सरकारी आवास है। लेकिन मौजूदा सरकार की नज़र सिर्फ घरों, गाय, मंदिर और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों पर टिकी है। जनता से जुड़े असल मुद्दों से इनका कोई सरोकार नहीं है। डबल इंजन सरकार को घेरते हुए उन्होंने बिहार के पिछड़ेपन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में इस गठबंधन को लगभग 12 वर्ष और बिहार में करीब 20 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य में रोजगार का नामोनिशान नहीं है और न ही कोई नई फैक्ट्री लगी है। जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : तेजस्वी यादव का सीएम पर बड़ा हमला, सम्राट चौधरी को बताया चीप मिनिस्टर, कानून-व्यवस्था पर भी उठाया सवाल
बिहार सरकार और एनडीए की कार्रवाई पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार और एनडीए ने जो यह नई शुरुआत यानी बदले की राजनीति की शुरुआत की है, उससे हमें भी सीखने को मिल रहा है। याद रखिए, लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। कल जब जनता हमें मालिक बनाएगी, तो हम भी इसी सीख को ध्यान में रखकर काम करेंगे। मीसा भारती ने इशारों ही इशारों में चेतावनी देते हुए कहा कि जब मेरी सरकार आएगी तब मैं भी इसी तरह सबको खोज-खोजकर उनके आवास से बाहर निकलूंगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक; रौशन आनंद को जमानत नहीं मिली