सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Husband and Wife Killed 10 Injured After Bus Contacts 11KV High-Tension Wire Couple Electrocuted to Death

Bihar: घर पहुंचने से महज दो किमी पहले दर्दनाक हादसा! हाईटेंशन तार की चपेट में आई बस, पति-पत्नी की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

नालंदा के पावापुरी में मजदूरों से भरी स्लीपर बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बस की छत पर रखी साइकिल का हैंडल तार से टकराते ही करंट फैल गया। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलस गए।

Husband and Wife Killed 10 Injured After Bus Contacts 11KV High-Tension Wire Couple Electrocuted to Death
गांव लौटते वक्त हुआ हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। ईंट भट्टे पर मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे श्रमिकों से भरी एक स्लीपर बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना उस समय हुई जब बस अपने गंतव्य से महज दो किलोमीटर दूर थी।


बस में अचानक दौड़ा करंट, मच गई चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा पावापुरी स्थित समवशरण मंदिर के पास हुआ। बस की छत पर सामान के साथ साइकिलें भी रखी गई थीं। बताया जा रहा है कि एक साइकिल का हैंडल सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गया। लाइन काफी नीचे लटकी हुई थी। संपर्क होते ही पूरी बस में करंट फैल गया। बस के अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए बस से कूद पड़े, जबकि कुछ यात्री करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की सूझबूझ से बचीं कई जिंदगियां
हादसे के दौरान बस में करीब 100 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने तत्काल बस को नियंत्रित कर स्थिति संभालने की कोशिश की। उसकी सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया और कई यात्रियों की जान बच गई।
विज्ञापन


मजदूरी कर लौट रहे थे पति-पत्नी
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान घोषरावां गांव निवासी रूदल मांझी और उनकी पत्नी फूलो देवी के रूप में हुई है। दोनों बाहर ईंट भट्टे पर मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक, घर पहुंचने में केवल कुछ ही मिनट बाकी थे, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: किन बातों को लेकर लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप? कहा- सब पागल हो गए हैं

कई घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना की सूचना मिलते ही पावापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स), पावापुरी में भर्ती कराया गया। घायलों में पुटुस कुमारी, रिंकू देवी, कारु मांझी, संतोष मांझी, पवन मांझी, सरोज देवी, धर्मेंद्र मांझी और राज कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन लंबे समय से नीचे झूल रही थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि बस में करंट फैलने से दो लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed