Bihar News: छह नकाबपोश, पिस्तौल और 20 लाख की लूट... पटना में दिनदहाड़े डकैती से दहशत
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़नीचक गांव में छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक रिटायर्ड सचिवालय कर्मी के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखे करीब 15 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। बुढ़नीचक गांव में छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक रिटायर्ड सचिवालय कर्मी के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बुढ़नीचक गांव में हुई वारदात
यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़नीचक गांव की है। पीड़ित जयचंद्र चौधरी ने बताया कि बदमाशों ने घर से करीब 15 से 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली।
ये भी पढ़ें- भाजपा नेता से लॉरेंस गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी
पहले से छत पर छिपे बैठे थे बदमाश
जानकारी के अनुसार छह नकाबपोश बदमाश पहले से ही मकान की छत पर बने एक कमरे में छिपे हुए थे। सुबह जब जयचंद्र चौधरी कपड़े सुखाने के लिए छत पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला देखकर उन्हें शक हुआ। जैसे ही उन्होंने अंदर झांका, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया।
पिस्तौल के बल पर बनाया बंधक
अपराधियों ने जयचंद्र चौधरी को पिस्तौल दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें छत पर बने कमरे में बंद कर दिया गया।
पूरे परिवार को बनाया बंधक
इसके बाद बदमाश नीचे घर में पहुंचे और परिवार के बाकी सदस्यों को भी हथियार के बल पर बंधक बना लिया। सभी को एक जगह बंद करने के बाद अपराधियों ने पूरे घर की तलाशी शुरू कर दी।
जेवरात और नकदी लेकर फरार
बदमाशों ने घर की अलमारियां और बक्से खंगाले और सोने-चांदी के कीमती गहने तथा नकदी लेकर फरार हो गए। लूटपाट के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई।
इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
दिनदहाड़े हुई इस बड़ी डकैती के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने के बाद बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बदमाशों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।