सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three-accused-arrested-religious-conversion-released-police-questioning

Bihar News: पैसे देकर धर्म बदलवाने की बात पर बवाल, जांच में नहीं मिला कोई प्रमाण, पादरी रिहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार

 Bihar News: पटना के पंडारक थाना क्षेत्र के पुरणबीघा गांव में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर हंगामा हुआ, जहां ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने बाहर से आए पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि जांच में प्रलोभन या धर्म परिवर्तन का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने पर सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।

Three-accused-arrested-religious-conversion-released-police-questioning
ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत पुरणबीघा गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद हंगामा मच गया। सभी ग्रामीण अचानक गांव में एक व्यक्ति के घर पर आयोजित हो रहे धार्मिक अनुष्ठान में पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पांच हजार रुपये देकर गरीब लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए बुलाया गया था।

Trending Videos


पुलिस ने पादरियों को पहले हिरासत में लिया फिर छोड़ा
पंडारक थाने को तुरंत इसकी सूचना दी गई। पंडारक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बाहर से आए पादरियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। बाढ़ एसडीपीओ-1 के कार्यालय में दोनों पक्षों से अलग-अलग पूछताछ की गई, लेकिन पैसे के प्रलोभन दिए जाने को लेकर कोई प्रमाण सामने नहीं आने पर सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीसराय, गया और नालंदा से पहुंचे थे पादरी
सभी पादरी लखीसराय, गया और नालंदा से यहां पहुंचे थे। एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। प्रथम दृष्टया जांच में धर्म परिवर्तन का मामला सामने नहीं आया है। चारों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया था। सभी ग्रामीणों और आरोपियों से पूछताछ के बाद पैसे के लेन-देन या प्रलोभन का मामला सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: सासामुसा चीनी मिल में विदेशी निवेश की आहट, ऑस्ट्रेलियाई समूह ने किया निरीक्षण, खुलेंगी रोजगार की राहें

ग्रामीणों ने लगाए आरोप
पूरणबीघा गांव में एक व्यक्ति ने पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर खास अनुष्ठान के लिए अलग-अलग जिलों से तीन पादरियों को बुलाया था। आरोपी ने अपने बयान में कहा कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान जैसे ही धार्मिक गीत बजा, अचानक कई ग्रामीण उनके घर पहुंच गए और उन्होंने पैसों के लेन-देन कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। पंडारक थाना की पुलिस ने सभी आरोपियों को छोड़ दिया है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खास धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कुछ लोगों को पांच से छह हजार रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed