सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Who is Sanjay Saraogi Bihar BJP State President Mithilanchal Political Background Explained

Sanjay Saraogi : भाजपा ने मिथिलांचल की कसक भी उतारी; जानिए कौन हैं बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 15 Dec 2025 05:44 PM IST
सार

BJP Party : भारतीय जनता पार्टी से लगातार दूसरे दिन बड़ी खबर निकलकर सामने आई। भाजपा मुख्यालय ने रविवार को नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया और अगले ही दिन विधायक संजय सरावगी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया।

विज्ञापन
Who is Sanjay Saraogi Bihar BJP State President Mithilanchal Political Background Explained
बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष बने संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पिछली सरकार में मंत्री रह चुके संजय सरावगी को दोबारा विधायक बनने के बावजूद मंत्री पद नहीं मिला था, जिससे मिथिलांचल में और खासकर वैश्य बिरादरी में थोड़ी नाराजगी बनी हुई थी। लेकिन सोमवार को पार्टी ने एक ही झटके में इस नाराजगी को खुशी में बदल दिया। दरभंगा सदर के विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया।

Trending Videos


डॉ. दिलीप जायसवाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद से ही बिहार भाजपा नए अध्यक्ष की तलाश कर रही थी। नितिन नबीन सहित कई नाम चर्चा में थे। रविवार को अचानक नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई। सोमवार को पूजा पाठ कर दिल्ली पहुंचे और दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर रहे थे, तभी भाजपा मुख्यालय से बिहार के लिए एक और बड़ी खबर आई। बिहार विधानसभा में मुखर रहने वाले विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा की कमान सौंप दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सरावगी का संक्षिप्त परिचय

संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त, 1969 को दरभंगा (बिहार) में हुआ। उनकी शिक्षा M.Com और MBA है। वे वैश्य समुदाय से हैं। संजय सरावगी का परिवार व्यवसायिक पृष्ठभूमि से आते हैं।



उनके पिता का परमेश्वर लाल हैं। संजय सरावगी की पत्नी शोभा सरावगी गृहणी हैं। 

राजनीति में प्रवेश और शुरुआती अनुभव

संजय सरावगी ने छात्र जीवन में लगभग 10 वर्षों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभाई। 

ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

राजनीतिक पद और उपलब्धियां

संजय सरावगी ने 1999 में भाजयुमो के जिला मंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। इसके बाद 2001 में वे दरभंगा नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष बने। 2002 में दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए। 2003 में उन्होंने दरभंगा जिला भाजपा के महामंत्री का पद संभाला। 2005 से 2025 तक वे लगातार छह बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए। पहली बार वे 2005 (फरवरी) में दरभंगा सदर विधानसभा से विधायक बने और उसके बाद 2005 (नवंबर), 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार विधायक चुने गए। 2017 में वे बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति बने। फरवरी 2025 से वे बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

अन्य पद और संगठनात्मक अनुभव
संजय सरावगी बिहार प्रदेश भाजपा गोवंश प्रकोष्ठ के संयोजक भी रहे। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में कई जिलों में संगठन चुनाव प्रभारी और सदस्यता प्रभारी के पदों पर कार्य किया। संजय सरावगी की लंबी संगठनात्मक और राजनीतिक पृष्ठभूमि उन्हें बिहार भाजपा के लिए एक मजबूत नेतृत्वकर्ता बनाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed