फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   youth drowns in waterfall near gupta dham sasaram rohtas bihar news

Bihar news: झरने के पानी में डूबकर युवक की मौत, दोस्तों के सामने चली गई जान; बचाने की कोशिश नाकाम

Mon, 13 Jul 2026 07:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 07:40 PM IST
सार

Bihar News: रोहतास जिले के गुप्ताधाम के पास स्थित एक झरने में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

विज्ञापन
youth drowns in waterfall near gupta dham sasaram rohtas bihar news
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पौराणिक स्थल गुप्ताधाम के समीप सोमवार दोपहर एक झरने में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी लालापुर गांव निवासी स्वर्गीय भुवनेश्वर राम के 18 वर्षीय पुत्र निक्की कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन


झरने में नहाने उतरे और फिसल गया पैर
घटना चेनारी थाना क्षेत्र स्थित गुप्ताधाम मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, निक्की कुमार अपने दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर गुप्ताधाम दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में गायघाट के समीप स्थित एक झरने को देखकर सभी युवक नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान नहाते समय निक्की का पैर अचानक फिसल गया और वह झरने के गहरे कुंड में जा गिरा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर-नीरज का नामांकन, पर्चा दाखिल करते ही वीणा गिरफ्तार; किन्नर भी उतरीं
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों ने बचाने की पूरी कोशिश, लेकिन नहीं बच सकी जान
निक्की के गहरे पानी में गिरते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। उसके दोस्तों के साथ वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी कुंड में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रहीं। गहरे पानी में डूबने से निक्की की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बांकीपुर में नामांकन के बाद गिरफ्तार वीणा मानवी को जमानत; तेज प्रताप ने कहा था- चक्र चलेगा

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव को झरने से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed