सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Narendra Modi bihar visit pm modi targets rahul gandhi tejashwi yadav in saharsa bihar election

Bihar Election: पीएम मोदी ने धर्म के अपमान पर राहुल गांधी, लालू यादव को घेरा; छठ, हैलोवीन से अयोध्या तक गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Nov 2025 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi Bihar Visit : बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले सोमवार को पीएम मोदी का लगातार दूसरे दिन बिहार दौरा था। इसमें पीएम मोदी ने सनातन धर्म के अपमान और शिक्षा को लेकर राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव को घेरा।

PM Narendra Modi bihar visit pm modi targets rahul gandhi tejashwi yadav in saharsa bihar election
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन बिहार में महागठबंधन पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

जाति आधारित वोटिंग के लिए चर्चित रहे बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले सहरसा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नंबर-1 नेता राहुल गांधी को सनातन धर्म के अपमान पर घेरा। उन्होंने छठ से लेकर अयोध्या तक की चर्चा की। राहुल गांधी के बेगूसराय में मछली मारने की खबरों से जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में निषाद राज का मंदिर बना है। वहां वह कभी नहीं जाते हैं। भगवान राम से अगर तकलीफ है तो निषाद राज जी, सबरी माता और वाल्मिकी जी के मंदिर में ही माथा टेक कर आ जाओ।
Trending Videos


उन्होंने लालू प्रसाद की हैलोवीन मनाती तस्वीरों पर भी निशाना साधा और घेरते हुए कहा- "राजद और कांग्रेस का परिवार दुनिया भर के त्योहार मनाते हैं। विदेशी त्योहार मनाने पर इन्हें मजा आता है। लेकिन, अब छठ महापर्व मनाने में इन्हें शर्म आती है। छठी मैया का इनलोगों ने अपमान किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में स्नातक कराने वाले शिक्षा पर ज्ञान दे रहे हैं : मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद के नामदार जमीन से भी कटे हुए हैं। यह लोग भांति-भांति के सपने भले देखते हों। अब कांग्रेस के नामदार लोगों को कह रहे हैं जब दिल्ली में उनकी सरकार बनेगी तो बिहार में नालंदा जैसा विश्वविद्यालय बनाएंगे। जब केंद्र में राजद और कांग्रेस की सरकार 10 साल तक थी, तब भी यही कहते थे कि नालंदा में विश्वविद्यालय बनाएंगे। यह लोग सिर्फ 20 करोड़ देकर भूल गए। इतने में तो गांव में भी एक स्कूल नहीं बनता। जब आपने एनडीए सरकार को मौका दिया।

हमने नालंदा विश्वविद्यालय बनाने के लिए 2000 रुपये दिए। दो हजार करोड़ लगाकर हमलोगों ने नालंदा विश्वविद्यालय का शानदार कैंपस बनाया। यहां पर 21 से ज्यादा देशों के छात्र पढ़ रहे हैं। जिन लोगों ने स्कूल-कॉलेज में ताले लगा दिए। जिन लोगों के राज में ग्रेजुएशन करने में पांच साल लग जाते थे, वह आज बिहार में शिक्षा पर ज्ञान दे रहे हैं। मैं आपलोगों को विश्वास दिलाता हूं कि बिहार में शिक्षा का गौरव फिर से लौटेगा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस वाले आपस में ही लड़ाई लड़ रहे हैं। विकास की बात इनके मुंह से बेमानी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed