सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: An 18 year-old girl attempted suicide after an argument with her brother in Purnea her condition is cri

Bihar: पूर्णिया में भाई से झगड़े के बाद 18 वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक; हायर सेंटर रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्णिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में छोटे भाई से विवाद के बाद 18 वर्षीय शिवानी कुमारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने समय रहते उसे बचाया लिया। 

Bihar: An 18 year-old girl attempted suicide after an argument with her brother in Purnea her condition is cri
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में छोटे भाई से मामूली विवाद के बाद एक 18 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों की तत्परता से उसकी जान तो बच गई, लेकिन स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां स्थिति काफी गंभीर बनी हुई हैं। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र में बिस्तोरिया पंचायत के गोइठी टोला की हैं। पीड़िता की पहचान पोलो पासवान की पुत्री शिवानी कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है। 

Trending Videos


घटना के संबंध में पिता पोलो पासवान ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर शिवानी का अपने छोटे भाई से विवाद हुआ था। परिजनों ने बीच-बचाव कर उन्हें समझाने की कोशिश की, जिसके बाद शिवानी गुस्से में अपने कमरे में चली गई। परिजनों को लगा कि कुछ देर में गुस्सा शांत हो जाएगा, लेकिन जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो पिता ने आवाज लगाई। संदेह होने पर जब वे अंदर गए तो शिवानी को दुपट्टे के फंदे से झूलता पाया।परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर शिवानी को नीचे उतारा और आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति काफी गम्भीर बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आचार्य किशोर कुणाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सात लोग श्रवण कुमार पुरस्कार से हुए सम्मानित 

वहीं पूर्णिया GMCH के चिकित्सक डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि यह हैंगिंग का गंभीर मामला है। किशोरी के गले पर गहरे काले निशान पाए गए हैं और उसकी स्थिति फिलहाल चिंताजनक है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed