सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: MP Pappu Yadav arrives amid lives destroyed by fire

Bihar News: आग से उजड़ी जिंदगी के बीच सांसद पप्पू यादव पहुंचे, राहत के लिए बांटे 10 लाख रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

कटिहार के कुर्सेला हाट अग्निकांड के बाद सांसद पप्पू यादव पीड़ितों से मिले और 10 लाख रुपये की नगद राहत बांटी। उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित दुकानदारों के लिए विशेष राहत पैकेज और ठोस आर्थिक सहायता की मांग की।

Bihar News: MP Pappu Yadav arrives amid lives destroyed by fire
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कटिहार के कुर्सेला हाट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद इलाके में सियासी हलचल तेज हो गई है। सैकड़ों दुकानों के जलकर राख हो जाने और कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने के बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पीड़ितों से मिलने पहुंचे।

Trending Videos

सांसद अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तत्काल राहत के रूप में करीब 10 लाख रुपये नगद वितरित किए। पीड़ित दुकानदारों और उनके परिजनों से मुलाकात करते हुए पप्पू यादव भावुक नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, “कोशी और सीमांचल का इलाका मेरे घर का आंगन है। यहां के लोगों का दुख-दर्द मेरा अपना है। ऐसे समय में साथ खड़ा रहना मेरी जिम्मेदारी है।” सांसद ने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। गौरतलब है कि इस अग्निकांड में सैकड़ों छोटे व्यापारियों की जीवनभर की कमाई जलकर खाक हो गई। कई परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।


पढ़ें: खेत में फसल कटवाते समय रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने बरसाई गोलियां

सांसद ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रभावित लोगों के लिए जल्द विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और बड़ी आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। राहत वितरण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। फिलहाल पीड़ितों की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed