{"_id":"6957db7143d12e83920513eb","slug":"bihar-news-nia-conducts-raid-in-kishanganj-over-pfi-connection-two-youths-detained-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: NIA ने किशनगंज में PFI कनेक्शन पर छापा मारा, दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: NIA ने किशनगंज में PFI कनेक्शन पर छापा मारा, दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने किशनगंज में PFI से जुड़े मामले में महफूज आलम और आफताब को हिरासत में लिया। आफताब छोड़ा गया, जबकि महफूज से गहन पूछताछ जारी है। वह PFI का सक्रिय सदस्य माना जा रहा है।
थाना किशनगंज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े मामले में किशनगंज में छापा मारा है। इस कार्रवाई के दौरान दो युवकों, महफूज आलम और आफताब, को हिरासत में लिया गया है। दोनों किशनगंज के उत्तर पल्ली निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, NIA ने इन दोनों युवकों को पहले ही पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। इसी नोटिस के आधार पर NIA की टीम ने उन्हें टाउन थाना लाकर पूछताछ की।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पूछताछ के बाद आफताब को छोड़ दिया गया है, जबकि महफूज आलम से अभी भी पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी को महफूज आलम से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है। हालांकि, NIA की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
महफूज आलम का नाम प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह इस संगठन का सक्रिय सदस्य रहा है। NIA उससे फुलवारीशरीफ मॉड्यूल से उसके संपर्क के स्तर और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।
पढे़ं; सोनपुर मंडल में अलार्म चैन पुलिंग पर सख्ती, 127 मामले दर्ज, 116 लोग हुए गिरफ्तार; सख्त कदम
वर्ष 2022 में फुलवारीशरीफ में दर्ज PFI मामले में महफूज आलम, महबूब नदवी और आफताब का नाम सामने आया था। इससे पहले सितंबर 2025 में कटिहार के हसनगंज निवासी महबूब आलम उर्फ महबूब नदवी (39) को किशनगंज से पकड़ा गया था। उसे 2022 फुलवारीशरीफ आपराधिक साजिश मामले में 19वां आरोपी बताया गया था।
इस मामले की जांच शुरुआत में बिहार पुलिस ने की थी, जिसे बाद में NIA को सौंप दिया गया। जांच में खुलासा हुआ था कि PFI के सदस्य आतंकी गतिविधियां चलाने, हथियारों का प्रशिक्षण देने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच रहे थे। बताया जा रहा है कि केस में नाम आने के बाद एक आरोपी ओमान फरार हो गया था। अब तक इस मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन