सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Retired bank manager house targeted by thieves two major robberies in 10 days

Bihar: चोरों के निशाने पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर का घर, 10 दिनों में दो बार बड़ी चोरी, पूर्णिया में घटी वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्णिया के शांति नगर में रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर 10 दिनों में दो बार चोरी हुई। चोरों ने परिवार को कमरे में बंद कर लाखों का सामान, नल-शॉवर और कालीन तक उड़ा लिया, जिससे परिवार दहशत में है।

Bihar: Retired bank manager house targeted by thieves two major robberies in 10 days
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र के चूनापुर रोड स्थित शांति नगर मोहल्ले में चोरों ने आतंक मचा रखा है। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर के घर को शातिर चोरों ने अपना सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। आलम यह है कि पिछले 10 दिनों के भीतर एक ही घर में दो बार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है, जिससे पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है। चोरों के दुस्साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अब गृहस्वामी को कमरे में बंद कर चोरी कर रहे हैं।

Trending Videos


घटना के संबंध में गृहस्वामी और रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर कौशल किशोर प्रसाद की पत्नी राशि प्रसाद ने बताया कि बीते 24 नवंबर को वे अपने बेटे के पास दिल्ली गए हुए थे। इसी बीच परिवार में एक दुखद घटना घटी और उनके जेठ का निधन हो गया। जब उनका छोटा बेटा 17 दिसंबर को अंतिम संस्कार और अन्य कार्यों के लिए शांति नगर स्थित घर पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने कीमती पीतल के बर्तनों समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया था।दिल्ली से वापस लौटने के बाद पीड़ित परिवार को उम्मीद थी कि अब वे सुरक्षित हैं, लेकिन चोरों के हौसले बुलंद थे। बीते दो दिनों में चोरों ने लगातार घर पर हमला बोला। राशि प्रसाद ने बताया कि शातिर चोरों ने इस बार घर में घुसते ही उस कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी, जिसमें वे और उनके पति सो रहे थे। इसके बाद इत्मीनान से चोरी की गई। चोर इस बार इतने गिर गए कि उन्होंने बाथरूम में लगे नल और शॉवर तक उखाड़ लिए और जाते-जाते 5 हजार रुपये का कीमती कालीन भी समेट ले गए।

पढे़ं; पत्नी-बेटी से मिलने ससुराल गया था पति, लौटकर आया तो फांसी लगाकर दी जान; जानें किस बात से था आहत?

चोरी के खौफ से यह बुजुर्ग दंपत्ति अब रात-रात भर जागकर घर की पहरेदारी कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि वे लोग देर रात तक जगे हुए थे, लेकिन जैसे ही थकान के कारण उनकी आंख लगी, चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। शनिवार की रात भी चोरों ने दीवार फांदकर घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन इस बार आसपास के लोगों की सतर्कता काम आई। शोर मचते ही चोर बाउंड्री वॉल फांदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

पीड़ित परिवार के अनुसार अब तक हुई दो चोरियों में लगभग एक लाख रुपये से अधिक के कीमती बर्तन, फिटिंग्स और अन्य सामान चोरी हो चुके हैं। बार-बार हो रही इन घटनाओं से मोहल्ले के लोग भी डरे हुए हैं। रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर कौशल किशोर प्रसाद द्वारा इस संबंध में मधुबनी थाना में लिखित आवेदन दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और इन शातिर चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed