सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bike-Borne Miscreants Open Fire on Student Near Exam Center, Investigation Underway

Bihar: अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को दी खुली चुनौती, इंटर की परीक्षा देकर आ रहे छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में इंटर परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल छात्र का इलाज जीएमसीएच में जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bike-Borne Miscreants Open Fire on Student Near Exam Center, Investigation Underway
पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज कराते परिजन
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार को इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को आनन-फानन में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Trending Videos

यह घटना केनगर थाना क्षेत्र के बाघमारा के पास हुई। घायल छात्र की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के केमई निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र दिवांशु कुमार के रूप में हुई है। दिवांशु इंटर का छात्र है और बाघमारा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल केंद्र पर परीक्षा देने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र को जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया
पीड़ित के पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिवांशु केमई सोनदीप हाई स्कूल से इंटर की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को वह गणित विषय की परीक्षा देने सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान परीक्षा केंद्र से कुछ दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगते ही दिवांशु खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके दोस्तों की मदद से उसे तुरंत जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया।

वहीं घायल छात्र दिवांशु कुमार ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। तभी केंद्र से लगभग आधा किलोमीटर दूर बाघमारा के पास पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी जांघ में लगकर आर-पार हो गई। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल छात्र की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


ये भी पढ़ें- Bihar Budget 2026: वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने रखा विकसित बिहार का रोडमैप, विकास और गरीब कल्याण को दी प्राथमिकता

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे
परिजन मणिकांत सिंह ने बताया कि दिवांशु सीधा-साधा छात्र है और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही केनगर और के हाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज कराते परिजन

पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज कराते परिजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed