सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM is my Krishna: Minister Leshi Singh Breaks Down in Purnia, Calls Nitish Kumar Her Savior During Crisis

Bihar: 'मेरे कृष्ण हैं CM नीतीश', मंच पर भावुक हुईं मंत्री लेसी सिंह,सिसकियों के बीच बयां किया संघर्ष का सफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में जदयू की वरिष्ठ मंत्री लेसी सिंह ने मंच से भावुक होकर मुख्यमंत्री को भगवान कृष्ण की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि कठिनाइयों के समय मुख्यमंत्री उनके और उनके परिवार के लिए ढाल बने।

CM is my Krishna:  Minister Leshi Singh Breaks Down in Purnia, Calls Nitish Kumar Her Savior During Crisis
रोते मंत्री लेशी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण आज पूर्णिया में हुआ। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए जदयू की वरिष्ठ मंत्री लेसी सिंह भावुक हो उठीं और उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री को भगवान कृष्ण के समान बताया।
Trending Videos


मंच पर भावुक पल
मंच पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए लेसी सिंह का गला रुंध गया। उन्होंने कहा कि जब उनके और उनके परिवार पर कठिनाइयों का पहाड़ टूटा, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके साथ खड़े होकर उन्हें हर संकट से बाहर निकाला। इस दौरान लेसी सिंह भावुक हो मंच पर ही रो पड़ीं। वहां मौजूद हजारों लोगों ने इस भावुक क्षण का साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक और व्यक्तिगत निष्ठा
लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया। उन्होंने स्वयं और अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने में नीतीश कुमार का योगदान सराहनीय बताया। लेसी सिंह केवल एक मंत्री नहीं हैं, बल्कि पूर्णिया के लोगों की आवाज़ और उनकी नब्ज को पहचानने वाली नेता हैं।

पढे़ं: लाइन में लगे रहे, गैस नहीं मिली तो भड़क गए लोग...शिवहर में गुस्साई भीड़ ने सड़क कर दिया जाम

जदयू में लेसी सिंह की भूमिका

लेसी सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी और कोर ग्रुप का सदस्य माना जाता है। उन्होंने पार्टी और सरकार के संरक्षण में हमेशा अग्रिम पंक्ति में काम किया है। उनका यह भावुक संबोधन न केवल व्यक्तिगत लगाव दर्शाता है, बल्कि 2026 के राजनीतिक परिदृश्य में नीतीश कुमार के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का संदेश भी देता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लेसी सिंह के क्षेत्र में विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे स्पष्ट हुआ कि लेसी सिंह जदयू और मुख्यमंत्री के शासन मॉडल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed