सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News: Accused in Suraj Bihari murder case surrender Father Jawahar Yadav dies of grief over son's death

सूरज बिहारी हत्याकांड: मुख्य आरोपियों का सरेंडर, बेटे के गम में पिता जवाहर यादव का हार्ट अटैक से निधन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Purnea News: पूर्णिया के सूरज बिहारी हत्याकांड में मुख्य आरोपियों ने मुजफ्फरपुर में सरेंडर किया, जबकि बेटे के गम में पिता जवाहर यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक ही परिवार पर आई दोहरी त्रासदी ने जिले को झकझोर दिया।
 

Purnea News: Accused in Suraj Bihari murder case surrender Father Jawahar Yadav dies of grief over son's death
सूरज बिहारी हत्याकांड का आरोपी स्नेहिल झा तथा पिता जवाहर यादव के साथ सूरज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में शुक्रवार को एक साथ दो बड़े और भावनात्मक घटनाक्रम सामने आए। पुलिस दबाव बढ़ने के बाद जहां मुख्य आरोपियों ने मुजफ्फरपुर में सरेंडर कर दिया, वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता और प्रतिष्ठित व्यवसायी जवाहर यादव का बेटे के वियोग में हार्ट अटैक से निधन हो गया।

Trending Videos

 
आरोपियों ने मुजफ्फरपुर में किया आत्मसमर्पण
मुजफ्फरपुर एसएसपी कांटेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि की है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी स्नेहिल झा और आदित्य ठाकुर ने ब्रह्मपुरा थाना में सरेंडर किया है। बताया गया कि पूर्णिया पुलिस की ओर से कुर्की-जब्ती का इश्तिहार चिपकाए जाने और लगातार छापामारी के चलते आरोपियों ने यह कदम उठाया। मुजफ्फरपुर पुलिस ने सरेंडर की सूचना पूर्णिया पुलिस को दे दी है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर पूर्णिया पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

Purnea News: Accused in Suraj Bihari murder case surrender Father Jawahar Yadav dies of grief over son's death
पप्पू यादव के साथ जवाहर यादव - फोटो : फाइल फोटो

पुत्र वियोग नहीं सह पाए जवाहर यादव
सूरज बिहारी की हत्या के ठीक दसवें दिन उसके पिता जवाहर यादव का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई। दो दिन पहले ही वे ऋषिकेश से बेटे की अस्थियां विसर्जित कर लौटे थे। बेटे की असमय मौत का गहरा सदमा वे सहन नहीं कर सके, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पढ़ें- DJ जांच से भड़का विवाद: पुलिस लाठीचार्ज में सरपंच का सिर फूटने का दावा, झड़प के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
 
जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया
इस दोहरी त्रासदी पर जनप्रतिनिधियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद पप्पू यादव ने इसे हृदयविदारक बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की लापरवाही ने न सिर्फ एक बेटे की जान ली, बल्कि न्याय की उम्मीद में जी रहे एक पिता की जिंदगी भी छीन ली। उन्होंने इसे सिस्टम की बेरुखी से हुई मौत करार दिया।
 

Purnea News: Accused in Suraj Bihari murder case surrender Father Jawahar Yadav dies of grief over son's death
सूरज बिहारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

हत्या की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि 27 जनवरी को एक मामूली इंस्टाग्राम पोस्ट से जुड़े विवाद को सुलझाने गए सूरज बिहारी की नेवालाल चौक पर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उनके पिता जवाहर यादव गुलाबबाग के प्रतिष्ठित व्यवसायी थे, जिनका बड़ा कारोबार बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed