सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Main Accused Nandu, Brajesh and Aman Arrested in Suraj Bihari Murder Case

सूरज बिहारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी नंदू-ब्रजेश व अमन गिरफ्तार, सरेंडर करने वाले शूटरों को लाया जा रहा पूर्णिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

सूरज बिहारी हत्याकांड में DIU ने मुख्य आरोपी नंदू, ब्रजेश और अमन सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले स्नेहिल और आदित्य ने मुजफ्फरपुर में सरेंडर किया था। बेटे की हत्या के सदमे में पिता जवाहर यादव के निधन से पूरे जिले में शोक व्याप्त है।

Main Accused Nandu, Brajesh and Aman Arrested in Suraj Bihari Murder Case
ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के चर्चित कारोबारी और फेमस ब्लॉगर सूरज बिहारी हत्याकांड में पुलिस और DIU की टीम को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपियों नंदू सिंह, ब्रजेश सिंह और अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इस केस में एक निर्णायक मोड़ मानी जा रही है।

Trending Videos


वहीं एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर गठित SIT और DIU की संयुक्त टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। सदर SDPO-1 ज्योति शंकर और इंस्पेक्टर रूपक रंजन सिंह के नेतृत्व में टीम ने पहले इन्हें हिरासत में लेकर रुपौली थाना पहुंचाया, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें पूर्णिया लाया जा रहा है। आरोपियों को DIU के स्पेशल प्रोटेक्शन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण मुख्य शूटर स्नेहिल झा उर्फ स्नेहिल ठाकुर और आदित्य उर्फ आयुष ठाकुर ने मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। पूर्णिया पुलिस जल्द ही इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूर्णिया आएगी। इसके बाद सभी गिरफ्तार और सरेंडर करने वाले आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या की साजिश की हर कड़ी को जोड़ा जा सके।

पढे़ं: नाबालिग प्रेमी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, अपमान के दबाव में आकर प्रेमिका ने की आत्महत्या; जानें

इस केस में 3 मिनट 47 सेकंड का CCTV फुटेज पुलिस के लिए सबसे अहम सबूत साबित हुआ है। इस वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट और हमलावरों के चेहरे स्पष्ट दिख रहे थे। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर यह पता लगाएगी कि फायरिंग का आदेश किसने दिया, हथियार कहाँ से आए और इस जघन्य साजिश में और कौन-कौन शामिल था।

पुलिस की इस सफलता के बीच पूरा जिला मर्माहत है। सूरज बिहारी के पिता जवाहर यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपने इकलौते बेटे की नृशंस हत्या का गम एक पिता का दिल बर्दाश्त नहीं कर सका और बेटे की मौत के 10वें दिन शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के दो सदस्यों के चले जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed