सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   More Than 200 LPG Cylinders Seized in Raid on Gas Black Marketing in Forbesganj, Bihar

Bihar News: गैस सिलेंडरों का काला खेल बेनकाब! छापेमारी में 135 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या 15 के पोखर बस्ती इलाके में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी की जा रही है।

More Than 200 LPG Cylinders Seized in Raid on Gas Black Marketing in Forbesganj, Bihar
छापामारी स्थल पर मौजूद पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान करीब 135 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
Trending Videos


सूचना मिलने के बाद की गई छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन को सूचना मिली थी कि फारबिसगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 स्थित पोखर बस्ती में घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर उनकी कालाबाजारी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की। टीम ने देर शाम करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद एक घर और उससे सटी दुकान में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से 135 से अधिक एलपीजी सिलेंडर बरामद

छापेमारी के दौरान मौके से अलग-अलग कंपनियों के करीब 135 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि इन सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी की जा रही थी।
प्रशासन की टीम ने मौके से सभी बरामद सिलेंडरों को जब्त कर लिया।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने बताया कि बरामद किए गए सभी गैस सिलेंडरों को फिलहाल थाने भेजा जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर किसने जमा किए थे और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में मचा हड़कंप

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे घरेलू गैस की कालाबाजारी पर रोक लगेगी। प्रशासन ने भी साफ कहा है कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार बरामद गैस सिलेंडर साबिर अंसारी नाम के एक व्यक्ति के घर और दुकान से मिले हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed