सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea Court Bomb Threat Trace: Email Sent via German Server using VPN; Police Seek Data from Microsoft

Bihar News: पूर्णिया कोर्ट को उड़ाने की धमकी और सुराग विदेश तक! वीपीएन ने उलझाई जांच की गुत्थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जांच का दायरा देश से बाहर तक पहुंच गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी भरा ई-मेल वीपीएन के जरिए भेजा गया था, जिससे भेजने वाले की असली पहचान और जगह छिप गई।

Purnea Court Bomb Threat Trace: Email Sent via German Server using VPN; Police Seek Data from Microsoft
एक दिन पूर्व धमकी के बाद जांच पड़ताल करते पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले मामले में अब जांच देश से बाहर तक पहुँच गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी भरा ई-मेल भेजने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया गया था। हैरानी की बात यह है कि इस ई-मेल का पहला पता जर्मनी दिख रहा है, जिससे पूरा मामला और उलझ गया है।
Trending Videos


तकनीकी जानकारों के मुताबिक, भेजने वाले ने अपनी पहचान और असली जगह छिपाने के लिए एक खास वीपीएन ऐप का सहारा लिया। वीपीएन असली आईपी पता छिपा देता है और इंटरनेट का रास्ता बदल देता है। इसी वजह से मेल भेजने वाले की जगह और पता बार-बार बदलता रहता है और उसे पकड़ना मुश्किल हो जाता है। अभी तक की जांच में सर्वर की जगह जर्मनी ही दिखाई दे रही है। यह धमकी भरा ई-मेल आउटलुक के जरिए भेजा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से संपर्क किया गया है और उस ई-मेल आईडी से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी गई है। खजांची हाट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की साइबर टीम दिन-रात काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च अफसर खुद रख रहे नजर
इस मामले की गंभीरता इसी से समझी जा सकती है कि पूर्णिया परिक्षेत्र के आईजी विवेकानंद और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत खुद जांच पर नजर रख रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है, ताकि धमकी देने वाले तक पहुँचा जा सके।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी पटना, किशनगंज और अररिया की अदालतों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन हर बार वीपीएन के इस्तेमाल की वजह से पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का कहना है कि इस बार तकनीकी जांच को और तेज किया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही धमकी देने वाले का पता लगा लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed