सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   purnia champanagar wedding woman assault police action Victim Hospitalized, Accused Absconding

Bihar: शादी समारोह में दुष्कर्म का प्रयास, महिला गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया के चंपानगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान पड़ोसी युवक हकरा ऋषि (30) ने 33 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला अपने बचाव की कोशिश में गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

purnia champanagar wedding woman assault police action Victim Hospitalized, Accused Absconding
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले के चंपानगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब एक पड़ोसी युवक ने 33 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता अपने बचाव की कोशिश में गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
Trending Videos


जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, घटना चंपानगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 की है। रविवार की रात करीब 12 बजे गांव में एक शादी का जश्न चल रहा था। घर के सदस्य और ग्रामीण डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी बीच गांव के ही युवक हकरा ऋषि (30 वर्ष) ने सूनसान जगह पाकर महिला को घर के पिछवाड़े से जबरन उठाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे खींचते हुए टीन के टाट के ऊपर से मक्का के खेत में फेंक दिया और दुष्कर्म की नीयत से हमला किया। जब महिला ने शोर मचाया और खुद को छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह जख्मी हो गई। घटना के दौरान महिला के पुत्र और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी डर कर फरार हो गया। सोमवार को पीड़िता चंपानगर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?

थानाध्यक्ष अनुपम राज ने कही ये बात

चंपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का चिकित्सीय उपचार और मेडिकल परीक्षण पूर्णिया जीएमसीएच में कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed