सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   purnia matric exam student fainted don school gmch purnia bihar education news

Bihar News: मैट्रिक परीक्षा के दौरान छात्रा बेहोश, महिला सिपाही की तत्परता से पहुंची अस्पताल, परिजन बेहाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक 16 वर्षीय छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। यह घटना डॉन स्कूल परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा के समय हुई। छात्रा रिम्मी कुमारी आधा पेपर हल करने के बाद अचानक अचेत हो गई।

purnia matric exam student fainted don school gmch purnia bihar education news
पूर्णिया जीएमसीएच में इलाजरत छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में चल रही मैट्रिक परीक्षा के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पूर्णिया सदर स्थित डॉन स्कूल परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा दे रही एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिस बल और केंद्र अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से उसे पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि छात्रा के बेहोश होने की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

Trending Videos


आधा पेपर हल करने के बाद गिरी छात्रा
बेहोश हुई छात्रा की पहचान चंपानगर निवासी पंचलाल मंडल की 16 वर्षीय पुत्री रिम्मी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रिम्मी अपने चचेरे भाई के साथ दूसरी पाली की परीक्षा देने केंद्र पहुंची थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद उसने आधा प्रश्नपत्र हल किया था, तभी वह अचानक अपनी सीट से नीचे गिरकर अचेत हो गई। छात्रा के गिरते ही परीक्षा हॉल में मौजूद शिक्षकों ने शोर मचाया। इसके बाद परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद महिला सिपाही मंजू कुमारी ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और छात्रा को अस्पताल भिजवाया। उनकी तत्परता से छात्रा को समय पर इलाज मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; मैट्रिक परीक्षा देने गया छात्र संदिग्ध हालात में मौत का शिकार, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

जीएमसीएच में चल रहा इलाज, परिजन बेहाल

जीएमसीएच में भर्ती रिम्मी कुमारी की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। महिला सिपाही मंजू कुमारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद छात्रा के परिजनों को फोन कर सूचना दे दी गई थी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं।
घटना की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल छात्रा के बेहोश होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षा का ज्यादा तनाव या भीषण गर्मी की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी होगी। प्रशासन छात्रा के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed