सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Murder Case Solved: 5 Arrested for Killing Suraj Bihari Over Instagram Reel Row

Bihar News: अपनी ही पिस्टल से मारे गए सूरज बिहारी, नेपाल भागने की फिराक में थे हत्यारे; पुलिस ने क्या बताया?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया पुलिस ने सूरज बिहारी हत्याकांड के सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्टाग्राम रील के विवाद में सूरज की अपनी ही पिस्टल से उनकी हत्या की गई थी। आरोपी नेपाल भागने की कोशिश में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

Purnia Murder Case Solved: 5 Arrested for Killing Suraj Bihari Over Instagram Reel Row
एसपी स्वीटी सहरावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया के सबसे चर्चित और हृदयविदारक सूरज बिहारी हत्याकांड की गुत्थी को जिला पुलिस ने अंततः सुलझा लिया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने प्रेस वार्ता कर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो नामजद आरोपी अब भी फरार हैं।

Trending Videos

पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई है, उसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह वारदात किसी पुरानी दुश्मनी या पेशेवर रंजिश का नतीजा नहीं थी, बल्कि इसकी शुरुआत इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक रील से हुई। रील पर की गई एक मामूली टिप्पणी ने पहले गाली-गलौज, फिर मारपीट और अंततः हत्या का रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरंगा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने सूरज बिहारी की ही पिस्टल छीन ली और उसी हथियार से उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। जिस पिस्टल को सूरज ने अपनी सुरक्षा के लिए रखा था, वही उनकी मौत का कारण बन गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद कर लिया है।


पढ़ें: जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद SIT और DIU की टीमें लगातार आरोपियों का पीछा कर रही थीं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी बीते दस दिनों से दिल्ली, नोएडा और भोपाल में ठिकाने बदलते रहे। पुलिस का दबाव बढ़ने और कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चस्पा होने के बाद वे नेपाल भागने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अमन सिंह, बृजेश सिंह और नंदू सिंह को रुपौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, स्नेहील झा और आदित्य ठाकुर ने मुजफ्फरपुर में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद इस परिवार का दर्द कम नहीं हुआ है। बेटे की निर्मम हत्या का सदमा पिता जवाहर यादव सहन नहीं कर सके। न्याय की आस में बैठे पिता की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। आज जब पुलिस अपनी सफलता का दावा कर रही है, उसी घर में मातम पसरा है, जहां दस दिनों के भीतर दो अर्थियां उठ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed