सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Bedtime Horror Intruders Storm House at Dawn, Shoot Youth in Head While Sleeping

Bihar: तड़के सुबह घर में घुसे बदमाश, सोते समय युवक के सिर में दाग दीं गोलियां; इलाके में सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों ने 30 वर्षीय शाहजहां की सिर में चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Bihar Bedtime Horror Intruders Storm House at Dawn, Shoot Youth in Head While Sleeping
रोते बिखलते परिजन मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। कसबा थाना क्षेत्र के काठपुल इलाके में मंगलवार तड़के अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।


सोते समय युवक को बनाया निशाना
मृतक की पहचान 30 वर्षीय शाहजहां के रूप में हुई है, जो कसबा के काठपुल इलाके का निवासी था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 3 बजे जब परिवार गहरी नींद में था, तभी अपराधी घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे। हमलावरों ने सीधे शाहजहां को निशाना बनाते हुए उसके सिर में एक के बाद एक चार गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद फरार हुए अपराधी
गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। शोर सुनकर जब तक परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।

शांत स्वभाव का था मृतक
ग्रामीणों के अनुसार शाहजहां शांत और सरल स्वभाव का व्यक्ति था। वह हाफिज की शिक्षा प्राप्त कर चुका था और मेहनत-मजदूरी व खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गांव में उसकी किसी से कोई पुरानी रंजिश की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हत्या की वजह रहस्यमयी बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: रात 10 बजे प्रिंस यादव को दी गई अंतिम विदाई, भाई रोशन आनंद ने दिया कंधा; CBI जांच की उठी मांग


पुलिस जांच में जुटी, कारतूस बरामद
सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे (खाली कारतूस) भी बरामद किए हैं। कसबा थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed