सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speculation Grows Over Congress MLAs in Seemanchal Ahead of Rajya Sabha Elections

Rajya Sabha Election: कांग्रेस के यह विधायक पहुंच से बाहर! बिहार के राज्यसभा चुनाव में हो गया खेला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

महागठबंधन पांचवीं सीट पर अपनी जीत का दावा ठोक रहा है। तेजस्वी यादव आज विधानसभा वोटिंग करने पहुंचे तो उन्होंने दावा किया कि हमारे उम्मीदवार की जीत तय है। 41 विधायकों का समर्थन हमारे पास है। नेता प्रतिपक्ष के दावे के बीच कांग्रेस के दो विधायक ट्रेसलेस हो गए। इससे सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। 

Speculation Grows Over Congress MLAs in Seemanchal Ahead of Rajya Sabha Elections
कांग्रेस के दो विधायक से वोट डालने नहीं पहुंचे हैं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

आज राज्यसभा चुनाव है। पांच सीटों के लिए विधानसभा में वोटिंग होगी। महागठबंधन और एनडीए के विधायक पांचवीं सीट पर अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इन सब के बीच कांग्रेस के दो विधायक पहुंच से बाहर हो गए हैं। दोनों से संपर्क नहीं हो पा रही है। एनडीए के कुछ नेता पहले से दावा कर रहे थे कि विपक्ष के कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। ऐसे में अचानक दोनों विधायकों के ट्रेसलेस होने से राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। फारबिसगंज और वाल्मीकिनगर के विधायक के मोबाइल स्विच होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। विधानसभा में वोटिंग के लिए वोटिंग के लिए अब तक नहीं पहुंचे है।

Trending Videos


वहीं फारबिसगंज के विधायक मनोज बिश्वास से संपर्क करने की भी कोशिश की गई तो उनका भी फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। वहीं वाल्मीकिनगर सीट से विधायक चुने गए सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा का फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। दोनों विधायक सुबह तक होटल नहीं पहुंचे थे।  यहीं पर महागठबंधन के सभी विधायकों को ठहराया गया था। इतना ही नहीं यह दोनों सोमवार सुबह खबर अपडेट होने तक तक विधानसभा भी वोट डालने नहीं पहुंचे। राजनीतिक पंडितों की मानें तो राज्यसभा चुनाव के समय अक्सर क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरण बदलने की आशंका बनी रहती है, ऐसे में इन चर्चाओं ने और भी जोर पकड़ लिया है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इन सभी कयासों को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। चर्चा तो यह भी हो रही है कि यह विधायक कांग्रेस का हाथ छोड़ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज बिश्वास ने दो पार्टियाें के बाद कांग्रेस को कब किया ज्वाइन?
सीमांचल के जिले अररिया की फारबिसगंज सीट से विधायक चुने गए मनोज बिश्वास 2009 से राजनीति में हैं। आधार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड का रहा है, हालांकि वह राजद में भी रहे हैं। वह पहली बार 2010 में जदयू के प्रखंड युवा अध्यक्ष बने। 2012 में जदयू में सक्रिय हुए। 2017-18 में जदयू के प्रदेश अति पिछड़ा सचिव बन कर रहे। फिर, 2019 में राजद से जुड़ गए और वहां अतिपिछड़ा प्रदेश महासचिव बने। वर्ष 2023 से 2025 के चुनाव से कुछ दिन पहले तक वह राजद के जिला प्रधान महासचिव रहे। चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस की सदस्यता ली और फारबिसगंज विधानसभा से 221 मतों से जीत हासिल कर विधायक बने।


सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा 2024 में कांग्रेस में शामिल हुए थे
नेपाल से सटे पश्चिम चंपारण जिले की वाल्मीकिनगर सीट से विधायक चुने गए सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने 2024 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके पहले वह उपेंद्र कुशवाहा की तत्कालीन पार्टी- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से जुड़े थे। 2015 में कुशवाहा की पार्टी से चुनाव में उतरे तो तीसरे नंबर पर रहे थे। 2025 के चुनाव में वह 1675 मतों से जीत दर्ज कर सके।

Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर मतदान आज, नीतीश भी मैदान में; कौन किसके साथ?



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed