सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Suraj Bihari Murder Case: Police Issue Proclamation Against 7 Absconders; Property Attachment to Follow

सूरज बिहारी हत्याकांड: सात फरार आरोपियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ढोल-नगाड़ों के साथ घर-घर चिपकाया इश्तहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया के चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में फरार आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय से कुर्की आदेश मिलने के बाद मरंगा थाना पुलिस ने सात फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तहार चस्पा कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है।

Suraj Bihari Murder Case: Police Issue Proclamation Against 7 Absconders; Property Attachment to Follow
इस्तिहार चिपकाते पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पूर्णिया के चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ शिकंजा और कस दिया है। माननीय न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलने के बाद बुधवार को मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी सात फरार अभियुक्तों के घरों पर दबिश दी और इश्तहार चस्पा करने की कार्रवाई पूरी की।

Trending Videos

कानूनी प्रक्रिया के तहत भारी पुलिस बल के साथ मरंगा थाना क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी में जब पुलिस टीम आरोपियों के घर पहुंची, तो ढोल-नगाड़े बजाकर पूरे मोहल्ले को इसकी सूचना दी गई। पुलिस द्वारा लगाए गए इश्तहार के माध्यम से फरार अभियुक्तों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशी कट्टा और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई थीं
गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र के चौहन टोला (वार्ड-38) निवासी जवाहर यादव के पुत्र सूरज बिहारी की बसंत विहार कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 29 जनवरी को STF की सहायता से एक आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई थीं।

फिलहाल पुलिस सात फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जिनके घरों पर इश्तहार चस्पा किए गए हैं। इनमें ब्रजेश सिंह और राज सिंह उर्फ नंदू सिंह (पिता स्व. पुरुषोत्तम सिंह), स्नेहिल झा उर्फ स्नेहिल ठाकुर और आदित्य ठाकुर (पिता, अभिनंदन ठाकुर), अमन सिंह (पिता स्व. युगल किशोर सिंह), रजनीश सिंह (पिता पुष्कर सिंह) तथा एयशु उर्फ अंशु सिंह (पिता संजीव कुमार सिंह) शामिल हैं।


ये भी पढ़ें- थाने से मिला हवलदार का खून से सना शव: सुबह की थी पत्नी से बात, दो घंटे में क्या बदला कि गले के पार हो गई गोली?

घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी
मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यदि इश्तहार की अवधि समाप्त होने तक आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस जल्द ही इस मामले में न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल करने की तैयारी में है।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से फरार अपराधियों और उनके सहयोगियों में हड़कंप मचा हुआ है।

इस्तिहार चिपकाते पुलिस

इस्तिहार चिपकाते पुलिस

 

इस्तिहार चिपकाते पुलिस

इस्तिहार चिपकाते पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed