सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vigilance Bureau Arrests Education Dept Junior Engineer Red-Handed While Taking Bribe in Purnea

Bihar: दस हजार रुपये की घूस लेते शिक्षा विभाग का जेई रंगे हाथों गिरफ्तार; विभागीय जांच में ये बात आई सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई के तहत एसवीयू ने शिक्षा विभाग के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जांच में पता चला इंजीनियर एक ठेकेदार से काम के बदले अवैध राशि की मांग कर रहा था।

Vigilance Bureau Arrests Education Dept Junior Engineer Red-Handed While Taking Bribe in Purnea
छापेमारी के दौरान जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार करते विशेष निगरानी इकाई
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने पूर्णिया में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुरुवार को निगरानी की टीम ने शिक्षा विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) भूषण प्रसाद को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। यह गिरफ्तारी तब हुई जब इंजीनियर एक ठेकेदार से काम के बदले अवैध राशि की मांग कर रहा था।
Trending Videos


ठेकेदार पर रुपये के लिए दबाव बना रहा था आरोपी
इस मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि आरोपी जूनियर इंजीनियर भूषण प्रसाद का तबादला 15 अप्रैल को ही कटिहार जिले में हो गया था। स्थानांतरण के बावजूद वह पुराने काम के निपटारे के नाम पर ठेकेदार पर रुपये के लिए दबाव बना रहा था। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि इंजीनियर ने काम के बदले भारी-भरकम राशि की मांग की थी, जिसके बाद उसने थक-हारकर पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई को इसकी गुप्त सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पहले भी भूषण प्रसाद को बहलाने के लिए पांच और आठ हजार रुपये जैसी छोटी राशियां तीन-चार किस्तों में दे चुका था। लेकिन जब इंजीनियर की मांग बढ़ती गई, तो निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। जैसे ही दस रुपये की अगली किस्त दी गई, टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आवास व कार्यालय पर एक साथ छापेमारी
गिरफ्तारी के तुरंत बाद विशेष निगरानी इकाई के डीएसपी राज कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के जिला स्कूल रोड स्थित निजी आवास पर धावा बोल दिया। टीम में एसआई अविनाश झा समेत कई अन्य सदस्य शामिल हैं, जो घर के दस्तावेजों और संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar News: एनएच 27 पर ट्रक से टक्कर के बाद पलटी बस, बीस से अधिक यात्री घायल; आठ की हालत गंभीर इलाज जारी

वहीं, निगरानी की एक दूसरी टीम कालीबाड़ी चौक स्थित बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय पहुंची। वहां मौजूद अन्य अधिकारियों से पूछताछ कर भूषण प्रसाद के पुराने रिकॉर्ड्स और फाइलों को खंगाला जा रहा है, ताकि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका पता लगाया जा सके। निगरानी विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। कई कर्मचारी और अधिकारी कार्रवाई के डर से कार्यालय छोड़ते नजर आए। विशेष निगरानी इकाई बताया कि छापेमारी फिलहाल जारी है और आरोपी इंजीनियर से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

छापेमारी के दौरान जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार करते विशेष निगरानी इकाई

छापेमारी के दौरान जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार करते विशेष निगरानी इकाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed