सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Samrat Chaudhary refused to wear Muslim cap Janta Darbar viral video Patna Bihar news bjp party

Bihar: सीएम सम्राट ने मुस्लिम टोपी पहनाने से शख्स को रोका, जनता दरबार में मिलने के दौरान हुआ ऐसा; वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 17 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : कभी पीएम मोदी, तो कभी पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार कर दिया था। उन्होंने चादर और शॉल को प्राथमिकता दी थी। इसी तरह आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जनता जब मुस्लिम टोपी पहनाने लगी तो उन्होंने उस शख्स का हाथ पकड़ लिया।

CM Samrat Chaudhary refused to wear Muslim cap Janta Darbar viral video Patna Bihar news bjp party
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले दिन ही अधिकारियों को बुलाकर स्पष्ट कर दिया था कि नीतीश कुमार के निश्चय-1 और निश्चय-2 के साथ निश्चय-3 की सारी योजनाएं लगातार चलती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में काम में कोताही नहीं बरती जाए। इसके साथ ही वह आम जनता से भी मिलने लगे हैं, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके। वह नीतीश कुमार की तरह ही कांता दरबार लगाने लगे हैं।  

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar: अब दिल्ली के इस VVIP इलाके में रहेंगे नीतीश कुमार, लुटियंस में मोदी सरकार ने दिया शानदार बंगला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आज एक वाकया हुआ। सम्राट चौधरी जनता दरबार में प्रवेश करते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी जनता दरबार में थे। यह जनता दरबार लगातार तीन दिनों से चल रहा है, जिसमें आम जनता से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता उनसे मिल रहे हैं। आम जनता भी अपनी समस्या को लेकर पहुँच रही है, ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। आज भी कुछ ऐसा ही माहौल था। चारों ओर भारी उत्साह और समर्थकों का हुजूम था। तभी अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोग सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करने के लिए हाथ में गमछा और बुके लेकर खड़े थे। सम्राट चौधरी मुस्कुराकर उनसे मिल रहे थे। इस दरबार में अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी तादाद में पहुंचे थे, जो लगातार अपने नए मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे थे।  
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण के दिन मिली थी जान से मारने की धमकी, गुजरात से आरोपी हुआ गिरफ्तार

अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोगों ने सबसे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गमछा पहनाया और इसके बाद उन्हीं लोगों में से एक शख्स ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को टोपी पहनाने लगे। लेकिन सम्राट चौधरी ने उस शख्स को टोपी सहित हाथ जोड़कर प्रणाम किया और टोपी अपने सुरक्षा कर्मियों को थमा दी। फिर उस शख्स ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चादर से सम्मानित किया, जिसका उन्होंने हाथ जोड़कर दुबारा अभिनंदन किया। हालांकि यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
                                       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed