सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Vigilance department takes action in Kishanganj Bihar mining department head clerk peon caught taking bribe

Bihar News: किशनगंज में निगरानी विभाग की कारवाई, खनन विभाग के प्रधान क्लर्क और चपरासी को रिश्वत लेते पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: किशनगंज जिले में सतर्कता विभाग की टीम ने खनन विभाग के प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी और चपरासी सरोज कुमार सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई टाउन थाना क्षेत्र के दुमुरिया स्थित एक चाय की दुकान पर की गई।

Vigilance department takes action in Kishanganj Bihar mining department head clerk peon caught taking bribe
गिरफ्तार सरकारी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने खनन विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी और चपरासी सरोज कुमार सिंह शामिल हैं। दोनों को मंगलवार शाम पकड़ा गया।

Trending Videos


चाय की दुकान पर जाल बिछाकर टीम ने पकड़ा
पटना से आई सतर्कता टीम ने यह कार्रवाई टाउन थाना क्षेत्र के दुमुरिया स्थित एक चाय की दुकान पर जाल बिछाकर की। सतर्कता विभाग के डीएसपी मोहम्मद आसिफ इकबाल अंसारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराये
जानकारी के अनुसार, प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी को शिकायतकर्ता मोहम्मद हबीब आलम से 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, जबकि चपरासी सरोज कुमार सिंह को 7,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों पर अवैध धन रखने का भी आरोप है।

ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में ले रहे थे रुपये
शिकायतकर्ता हबीब आलम ने बताया कि पिछले वर्ष 31 दिसंबर को खनन विभाग के अधिकारियों ने चकला गांव के पास रेत लदे उनके ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था। ट्रैक्टर मालिक द्वारा विभाग की ओर से लगाया गया जुर्माना ऑनलाइन जमा कर दिया गया था। इसके बावजूद आरोपियों ने ट्रैक्टर नहीं छोड़ा और उसे मुक्त करने के एवज में अवैध राशि की मांग की।

इसे भी पढ़ें: पेड़ से टकराई बाइक, नाबालिग चालक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहे तीन किशोर

शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई कार्रवाई
इस संबंध में हबीब आलम ने 16 फरवरी को पटना स्थित सतर्कता कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद सतर्कता टीम मंगलवार को किशनगंज पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार दोनों कर्मचारियों को मंगलवार रात सड़क मार्ग से भागलपुर स्थित सतर्कता के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed