Bihar: 'मैं संभाल नहीं पाई… मम्मी माफ करना’, कृषि विभाग की अधिकारी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव
Bihar: सिवान में सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत 27 वर्षीय सृष्टि कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मौके से मिले सुसाइड नोट और घटनास्थल की स्थिति पर संदेह जताते हुए पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवान के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार अपराह्न एक 27 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। वह वैशाली जिले की रहने वाली थीं और स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पुत्री थीं।
सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं सृष्टि
सृष्टि कुमारी मार्च 2023 से हसनपुरा प्रखंड के सहुली चट्टी स्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय में सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। घटना की सूचना मोहल्ले के स्थानीय लोगों ने दी, जिसके बाद नगर थाना के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे।
'मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया'
पुलिस के अनुसार, दरवाजे पर हल्का सा धक्का देने पर वह आसानी से खुल गया, क्योंकि वह अंदर से लॉक नहीं था। अंदर देखा गया कि शव फंदे से लटका हुआ था, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे। बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी पाया गया, जिसमें बड़े-बड़े और बेढंगे अक्षरों में लिखा था 'मैं करना नहीं चाहती थी, हैंडल नहीं कर पाई। मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया।' लिखावट को देखकर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था कि किसी शिक्षित व्यक्ति ने इसे लिखा हो।
एफएसएल की टीम जांच में जुटी
प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य प्रताप पांडेय ने बताया कि सोमवार को जब सृष्टि कार्यालय नहीं पहुंचीं तो उनके महिला सहकर्मी से पूछताछ की गई। सहकर्मी ने सृष्टि से फोन पर बात की, तब उन्होंने बताया कि वे ट्रेन में हैं और सिवान आ रही हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से विभिन्न सैंपल एकत्र किए हैं। परिजनों ने शाम करीब 8 बजे सिवान अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मां ने बेटी का शव देखते ही चीख-चीखकर रोना शुरू कर दिया और कहा, 'कल ही तो गांव से आई थी, रात में अच्छे से बात हुई थी। हमने सारा पैसा उसकी पढ़ाई में लगाया और एक अधिकारी बना दिया, लेकिन आज मेरी बेटी इस दुनिया में नहीं रही।' भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
ये भी पढ़ें: फर्जी ऑफिसर बनकर 34 लाख ठगने वाला दंपती गिरफ्तार, IAS ऑफिसर बनकर ठेकेदारी दिलाने के नाम पर की थी ठगी
कृषि विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी पहुंचे अस्पताल
परिवार का कहना है कि सृष्टि ने कभी किसी प्रकार की मानसिक परेशानी या तनाव की बात नहीं की थी। पुलिस पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। घटना की सूचना मिलते ही कृषि विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सृष्टि एक होनहार, मेहनती और जिम्मेदार अधिकारी थीं। उनके अचानक निधन से पूरे विभाग में शोक की लहर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.