सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mason returning home in Chhapra Bihar died after colliding with tree deceased identified through social media

Bihar News: छपरा में घर लौट रहे राजमिस्त्री की पेड़ से टकराकर मौत, सोशल मीडिया से हुई मृतक की पहचान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में डुमरी गांव के पास हुए सड़क हादसे में  राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोशल मीडिया से हुई। 

mason returning home in Chhapra Bihar died after colliding with tree deceased identified through social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छपरा के मांझी-ताजपुर मुख्य सड़क पर डुमरी गांव के समीप रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत भभौली गांव निवासी 30 वर्षीय अशोक बीन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos


राजमिस्त्री का काम करता था मृतक
मृतक के भाई शामू बीन ने बताया कि अशोक छपरा शहर में राजमिस्त्री का काम करता था। वह प्रतिदिन की तरह रविवार देर रात भी मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान डुमरी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे पर क्या बोली?  
इस संबंध में मांझी थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि रविवार देर रात डायल-112 की गश्ती टीम को डुमरी गांव के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: बिहार में मरीजों की संख्या बढ़ने का मामला RJD ने सदन में उठाया, जानिए किसने क्या कहा?

बाइक अनियंत्रित होने के कारण हुआ हादसा
सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराई गई। पुलिस ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बबूल के पेड़ के पास एक बाइक भी बरामद की गई थी। परिजनों ने उक्त बाइक को अशोक की ही बताया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। हालांकि, मामले में अब तक परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed