सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mahendranath halt chhapra woman devotee death goods train accident mahashivratri train delay toilet issue

Bihar News : भारतीय रेलवे का शौचालय ऐसा कि अंदर नहीं घुस सकी श्रद्धालु; खुले में जाने के बाद ट्रैक पर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

छपरा सिवान रेल खंड के महेंद्रनाथ हाल्ट पर महाशिवरात्रि के दिन एक महिला श्रद्धालु की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। कुशीनगर के पडरौना की रहने वाली मीना देवी बाबा महेंद्रनाथ धाम में पूजा करने आई थीं और घर लौटने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थीं।

mahendranath halt chhapra woman devotee death goods train accident mahashivratri train delay toilet issue
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया। छपरा सिवान रेल खंड के महेंद्रनाथ हाल्ट पर मालगाड़ी से कटकर एक महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई। महिला शौच कर वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृत महिला की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना की रहने वाली थी। वह अपने परिजनों के साथ बाबा महेंद्रनाथ धाम में जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने आई थी। दर्शन के बाद वह परिवार के साथ घर लौटने के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
Trending Videos


शौच कर लौटते समय फिसला पैर

जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते समय मीना देवी शौच के लिए गई थी। लौटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई। उसी समय वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास मौजूद लोग भी सदमे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: संजय सरावगी के घर पहुंचे चिराग पासवान और गिरिराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष की मां को दी श्रद्धांजलि

पुलिस ने शव भेजा पोस्ट मार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रेल पुलिस और स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है।

स्टेशन के शौचालय पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि स्टेशन पर बने दोनों शौचालयों की हालत बहुत खराब है। वहां बैठना भी मुश्किल है। इसी वजह से श्रद्धालुओं को खुले में शौच जाना पड़ता है। लोगों ने स्टेशन प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बार बार शिकायत के बावजूद सुधार नहीं किया गया।

हादसे के बाद मीना देवी की मां और साथ आए परिजन चीख चीख कर रोते रहे। मां ने रोते हुए कहा कि काश आते ही ट्रेन मिल जाती या हम लोग बाबा का दर्शन करने नहीं आते।  उन्होंने कहा कि अगर आते ही ट्रेन मिल गई होती तो मेरी बेटी आज जिंदा होती। बताया गया कि पश्चिम दिशा की ओर जाने के लिए आठ घंटे तक कोई ट्रेन नहीं थी। स्थानीय लोगों ने ट्रेन की अनियमितता और शौचालय की बदहाली को हादसे की बड़ी वजह बताया है। लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed