सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Raid on LJP (Ram Vilas) leader Ayub Khan's house in Siwan, weapons recovered

Bihar Crime: सीवान में लोजपा (रामविलास) नेता अयूब खान के घर छापेमारी, हथियार बरामद; महिला सहित तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Oct 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime: बताया जा रहा है कि मौके से अयूब खान मौके से फरार हो गए हैं। इस मामले में एक महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। यह कार्रवाई एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में की। 

Bihar Crime: Raid on LJP (Ram Vilas) leader Ayub Khan's house in Siwan, weapons recovered
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान में लोजपा (आर) के नेता अयूब खान के घर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। अयूब खान के घर से एक एके-47 राइफल, एक देशी कट्टा, एक दोनाली बंदूक, दो एके-47 लोडेड मैगजीन, एके-47 के 143 जिंदा कारतूस, एक कार्बाइन और 24 जिंदा कारतूस जब्त किए गए।
Trending Videos


पढे़ं: कैमूर में सीएसपी संचालक से 2 लाख रुपये और लैपटॉप की लूट, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


अयूब खान मौके से फरार हो गए हैं। इस मामले में एक महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। यह कार्रवाई एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में की। सीवान एसपी मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

एसपी तिवारी ने बताया कि बरामद हथियारों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों की आपूर्ति कहां से की गई और इनका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए होने वाला था। प्रारंभिक जांच में यह भी संदेह जताया जा रहा है कि बरामद हथियार किसी बड़े अपराधी गिरोह या नक्सली संगठन से जुड़े हो सकते हैं।

सीवान पुलिस ने इस कार्रवाई को चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता बताया है। जिले भर में पुलिस ने गश्त और छापेमारी अभियान तेज कर दिया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या शस्त्र प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed