सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Election: MP Manoj Tiwari targets Tejashwi Yadav in Chhapra

Bihar Election: 'शहाबुद्दीन जिंदाबाद कहने वाले बिहार का भला नहीं कर सकते', मनोज तिवारी का तेजस्वी पर तंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 02 Nov 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election: मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व को ड्रामा बताते हैं, जो बिहार और पूर्वांचल की आस्था का अपमान है।

Bihar Election: MP Manoj Tiwari targets Tejashwi Yadav in Chhapra
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत बनियापुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा और एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए अपने भोजपुरी अंदाज में गीत गाकर जनता को उत्साहित किया।

Trending Videos

सभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने महागठबंधन और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन जिंदाबाद और शहाबुद्दीन अमर रहे जैसे नारे लगाने वाले लोग बिहार का भला नहीं कर सकते। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वे गुंडा-माफिया के समर्थन से बिहार में सरकार बनाकर राज करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व को ड्रामा बताते हैं, जो बिहार और पूर्वांचल की आस्था का अपमान है। उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिलने वाली है। यह मेरी 26वीं जनसभा है। भीड़ का जो उत्साह है, उससे साफ दिख रहा है कि बिहार में जितना विकास हुआ है, उसका लाभ एनडीए को मिलेगा। हमें उम्मीद है कि एनडीए को कम से कम 175 सीटें मिलेंगी।


पढे़ं:  'हर घर में देंगे रोजगार', वैशाली में तेजस्वी का वादा, NDA सरकार को जमकर घेरा; जानें क्या कहा?

सारण जिले की सभी दस सीटों पर भाजपा-जदयू उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कथनी और करनी में अंतर है, इसलिए जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली। बनियापुर विधानसभा सीट से भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी केदारनाथ सिंह के पक्ष में आयोजित इस जनसभा में बिहार सरकार के मंत्री जनक राम, सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल और एमएलसी सचिदानंद राय भी मौजूद थे।

राजद प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के बारे में पूछे जाने पर मनोज तिवारी ने कहा कि खेसारी मेरे छोटे भाई जैसे हैं और एक कलाकार हैं, लेकिन वहां से जीत एनडीए की ही होगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता जानती है कि एनडीए के साथ रहने पर ही सम्मान और विकास दोनों मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed