सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Election: Nitish is inclined towards the Mahagatbandhan but under pressure from the BJP Akhilesh Yadav

Bihar Election : नीतीश कुमार का मन महागठबंधन के साथ, उधर है भाजपा का दवाब; पूर्व सीएम ने क्यों कही ऐसी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 02 Nov 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election: अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहा है, लेकिन इसे देख पूरा देश रहा है। जब-जब देश की राजनीति पर संकट की घड़ी आई है, तब-तब बिहार और छपरा ने संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई है। 

Bihar Election: Nitish is inclined towards the Mahagatbandhan but under pressure from the BJP Akhilesh Yadav
अखिलेश के साथ खेसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि इस बार बिहार में बदलाव तय है। छपरा की ऐतिहासिक धरती रिविलगंज में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि एनडीए का सफाया निश्चित है और महागठबंधन की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है। वे छपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रिविलगंज प्रखंड के सरयू नदी तट स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

Trending Videos

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहा है, लेकिन इसे देख पूरा देश रहा है। जब-जब देश की राजनीति पर संकट की घड़ी आई है, तब-तब बिहार और छपरा ने संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई है। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने लोगों से लालटेन छाप पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर छपरा से खेसारी लाल यादव जीत कर जाएंगे, तो पटना में तेजस्वी यादव के हाथ मजबूत होंगे और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'शहाबुद्दीन जिंदाबाद कहने वाले बिहार का भला नहीं कर सकते', मनोज तिवारी का तेजस्वी पर तंज

अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल का हिसाब मांगने वाले अपने 20 साल का हिसाब देने से बचते हैं। जीएसटी लागू कर महंगाई बढ़ाने वाली एनडीए सरकार आज भी उत्सव मना रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली इस सरकार के बहकावे में न आएं। खेसारी लाल यादव को जिताकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाएं।

सपा प्रमुख ने कहा कि ‘माई-बहन योजना’ के तहत राज्य की सभी महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा 500 रुपये में गैस सिलेंडर, हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, “नीतीश कुमार अंदर से हमारे साथ हैं, वे भी चाहते हैं कि खेसारी लाल जीतें, लेकिन भाजपा के दबाव में हैं।

अबकी बार जनता जागल बा: खेसारी लाल
सभा में राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने कहा कि “अखिलेश भैया अच्छे नेता हैं, लेकिन उससे भी अच्छे इंसान हैं।” उन्होंने मंच से जनता से सवाल किया कि बीस साल में बिहार में एको गो फैक्ट्री लागल बा? कमाये खातिर लोग बाहर भागल बा, त का इंहा के लोग पागल बा? अबकी बार जनता जागल बा!” उन्होंने कहा कि मंदिर बनवाइए, लेकिन रोजी-रोजगार का भी इंतजाम कीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेसारी लाल को हराने के लिए दिल्ली से छपरा आ गए हैं, लेकिन जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है। छपरा की जनता अपने बेटे, भाई और भतीजे खेसारी लाल को भारी बहुमत से जिताएगी। उन्होंने लोगों से लालटेन छाप पर बटन दबाकर महागठबंधन को मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed