सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Election: Politics of deception will not work said Dipankar while addressing an election rally

Bihar Election: 'झांसे की राजनीति नहीं चलेगी', चैनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले दीपांकर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Oct 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जिन्हें चाणक्य कहती है, उन्होंने खुद ही साफ कर दिया कि नीतीश कुमार सिर्फ चुनाव तक के लिए हैं, उसके बाद उनकी कोई भूमिका नहीं रहेगी।

Bihar Election: Politics of deception will not work said Dipankar while addressing an election rally
दीपांकर भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बुधवार को चैनपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से सरकार जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय, जनता पर ही सवाल दागती रही है।

Trending Videos

महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की योजना पर कटाक्ष करते हुए भट्टाचार्य ने इसे ‘महिला कर्जदार योजना’ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त नहीं, बल्कि कर्जदार बना रही है। भट्टाचार्य ने कहा कि दस हजार में दम नहीं, कर्ज माफी से कम नहीं। यह नारा आज बिहार की महिलाओं की आवाज बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चाय पर चर्चा और युवाओं से बात के बाद अररिया में हुई राजनीतिक बहस, किसपर क्या लगे आरोप; जानें

रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जब अडानी के आने से देश में कहीं रोजगार नहीं मिला, तो बिहार में कैसे मिलेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेड़ काटकर और किसानों को विस्थापित कर उद्योगपतियों को जमीन दे रही है, लेकिन युवाओं को नौकरी देने में नाकाम रही है। भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज युवाओं से कहा जा रहा है, डेटा बेचो, रील बनाओ यही उनकी रोजगार नीति है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जिन्हें चाणक्य कहती है, उन्होंने खुद ही साफ कर दिया कि नीतीश कुमार सिर्फ चुनाव तक के लिए हैं, उसके बाद उनकी कोई भूमिका नहीं रहेगी। भट्टाचार्य ने कहा कि अब बिहार की महिलाएं और नौजवान झांसे की राजनीति से ऊब चुके हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed