सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: A newborn baby died at Chhapra Sadar Hospital news in hindi

Bihar News: छपरा सदर अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: छपरा सदर अस्पताल में तीन दिन के नवजात नीतीश कुमार की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। जन्म के बाद बच्चे को स्वस्थ बताकर छुट्टी दे दी गई थी। गंभीर हालत में भी डॉक्टर नहीं मिले, केवल नर्स मौजूद थी। 

Bihar News: A newborn baby died at Chhapra Sadar Hospital news in hindi
अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली अक्सर चर्चा में रहती है। इसी कड़ी में छपरा सदर अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में आया है। यहाँ तीन दिन के नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।

Trending Videos

मृत नवजात शिशु का नाम नीतीश कुमार था, और वह दहियावां स्थित महमूद चौक के पास शिया मस्जिद निवासी श्रवण कुमार का पुत्र था। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को जन्म के बाद चिकित्सकों ने स्वस्थ बताया और बिना पूरी जांच के छुट्टी दे दी। रविवार रात को बच्चे की सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन तुरंत अस्पताल पहुँचे, लेकिन अस्पताल के SNCU में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मध्य विद्यालय में शराब के नशे में युवक ने मचाया उत्पात, पुलिस ने हिरासत में लिया

ड्यूटी पर तैनात नर्स ने केवल लगभग 10 मिनट बच्चे की जाँच की और सामान्य बताकर घर भेजने की सलाह दी। परिजनों का कहना है कि नवजात की हालत गंभीर थी और उन्होंने चिकित्सक बुलाने की कई बार गुहार लगाई, लेकिन नर्स ने अनदेखी की। घर लौटने के आधे घंटे के भीतर ही नवजात शिशु की मौत हो गई।

परिजन अब नर्स प्रिया कुमारी और अनुपस्थित रहे डॉ. शैलेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और इस संबंध में भगवान बाजार थाना में आवेदन दिया है। सदर अस्पताल के प्रबंधक राजेश्वर कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने छपरा सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed