सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Avimukteshwaranand Reacts on I Love Mohammad Trend True Love Needs No Public Show

Bihar: 'प्यार करने वालों को ढिंढोरा पीटने की जरूरत नहीं होती', आई लव मोहम्मद ट्रेंड पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Sep 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: आई लव मोहम्मद' के चल रहे ट्रेंड पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि 'इश्क मुश्क खांसी खुशी बैर प्रीति मदपान, दाबे से यह ना दबे जानत सकल जहान'। यह ट्रेंड सिर्फ दिखावा है और वास्तविक प्यार ढिंढोरा पीटने की अपेक्षा नहीं रखता। 

Bihar News: Avimukteshwaranand Reacts on I Love Mohammad Trend True Love Needs No Public Show
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में 'आई लव मोहम्मद' के चल रहे ट्रेंड पर कहा कि प्यार करने वालों को ढिंढोरा पीटने की जरूरत नहीं होती। हमने सच्चा प्यार करने वालों को ऐसा करते कभी नहीं देखा। वहीं शायराना अंदाज में उन्होंने कहा कि 'कौन कहता है कि मोहब्बत की जुबान होती है, ये हकीकत तो निगाहों से बयां होती है।' उन्होंने आगे कहा कि 'इश्क मुश्क खांसी खुशी बैर प्रीति मदपान, दाबे से यह ना दबे जानत सकल जहान। उन्होंने कहा कि यह ट्रेंड सिर्फ दिखावा है और वास्तविक प्यार ढिंढोरा पीटने की अपेक्षा नहीं रखता।
Trending Videos


नीतीश कुमार को बताया बुजुर्ग 
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि बिहार में 20 वर्षों तक नीतीश कुमार ने अच्छा राज किया, लेकिन अब वे वृद्ध हो चुके हैं और उन्हें सक्रिय राजनीति से हट जाना चाहिए। उन्होंने अपना मत जाहिर करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने सब कुछ किया है और अब उन्हें नौजवानों को रास्ता देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: प्रेमी के साथ भाग गई थी नाबालिग भांजी, खोजने के बाद मामा ने किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्यक्तिगत रूप से सब कुछ माफ
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से वे सब कुछ क्षमा कर देते हैं, लेकिन जब हमारी गौ माता, मंदिरों की पूजित मूर्तियां, गंगा माता आदि के साथ गलत व्यवहार होता है, तो हमें बोलना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर गौ भक्त उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है और इसी क्रम में वे बिहार के सभी जिलों में गौ रक्षा संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed