सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Caught Drunkards Attack Excise Team; One Jawan Seriously Injured, Three Accused Arrested

Bihar News: पकड़े गए शराबियों ने उत्पाद टीम पर किया हमला; एक जवान गंभीर घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 10 Dec 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Siwan News: सीवान के स्याही पुल चेकपोस्ट पर जांच के दौरान नशे में पकड़े गए शराबियों ने उत्पाद टीम पर हमला कर दिया। एक जवान गंभीर घायल हुआ। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए, एक फरार है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
 

Bihar News: Caught Drunkards Attack Excise Team; One Jawan Seriously Injured, Three Accused Arrested
पुलिस घटना की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्याही पुल चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान नशे की हालत में पकड़े गए शराबियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे चेकपोस्ट पर अफरातफरी मच गई।

Trending Videos

 
बोलोरो सवार शराबियों से पूछताछ में हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर बुजुर्ग से बोलोरो वाहन में सवार चार लोग नशे की हालत में मैरवा की ओर आ रहे थे। स्याही पुल के पास वाहन जांच के दौरान चारों को रोककर ब्रेथ एनलाइजर से जांच शुरू की गई। पूछताछ के बीच अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लाठी से हमला, जवान की उंगली फ्रैक्चर
जांच के दौरान बगल में रखी लाठी उठाकर तीन शराबियों ने उत्पाद टीम पर हमला कर दिया। हमले में जवान रामजी कुमार राम के दाहिने हाथ की उंगली फ्रैक्चर हो गई, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। हमले के बीच एक शराबी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
 
तीन आरोपी गिरफ्तार, थाना पुलिस को सौंपे गए
घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन शराबियों को काबू में कर लिया। उत्पाद विभाग के एसआई राजीव शुक्ला ने गिरफ्तार आरोपियों को मैरवा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार शराबियों की पहचान आदर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी इस्तेखार अंसारी, मो. कुदुश सहित अन्य के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, परिजन बोले- दोस्तों ने ही मारकर फेंक दिया
 
आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
स्याही चेकपोस्ट के इंचार्ज राजीव शुक्ला ने मैरवा थाने में तीन लोगों को नामजद करते हुए आवेदन दिया है। सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष रूपेश कुमार भी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं।
 
उत्पाद विभाग की टीम पर हुए हमले के बाद पुलिस जवानों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। मामले की जांच जारी है और फरार शराबी की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed