{"_id":"693951747867bfd49e0a5051","slug":"bihar-news-sensational-crimes-rock-saran-youth-found-throat-slit-on-track-elderly-dies-suspiciously-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सनसनीखेज वारदातों से सारण में हड़कंप, युवक का गला रेतकर रेलवे ट्रैक पर डाला,बुजुर्ग की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सनसनीखेज वारदातों से सारण में हड़कंप, युवक का गला रेतकर रेलवे ट्रैक पर डाला,बुजुर्ग की संदिग्ध मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
रिविलगंज थाना क्षेत्र के जखुआ गांव में एक युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, जबकि मांझी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने छपरा-सिवान मुख्य मार्ग जाम कर विरोध जताया।
युवक का गला रेतकर रेलवे ट्रैक पर फेंका
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में एक ही दिन में दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया है। मांझी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है, वहीं रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना क्षेत्र के जखुआ गांव निवासी शंभू यादव के पुत्र रोहित कुमार (30 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर मुकरेड़ा गांव के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इससे घंटों यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
मृतक के छोटे भाई मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार की रात रोहित किसी के बुलावे पर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। रात लगभग दो बजे रिविलगंज थाना से फोन आया कि रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिला है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान रोहित के रूप में की गई।
ये भी पढ़ें: Bihar Crime: समस्तीपुर डबल मर्डर का खुलासा, पिता-पुत्र व शूटर समेत चार गिरफ्तार; पिस्टल और बाइकें भी बरामद
मुकेश ने बताया कि रोहित गुजरात के बगोड़िया में एक फैब्रिकेशन कंपनी में वेल्डर का काम करता था और 29 नवंबर को अपनी छोटी बहन की शादी में घर आया था। बुधवार को उसे वापस गुजरात लौटना था लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को रेल लाइन पर रख दिया गया, जिससे उसका बायां हाथ कट गया।
घटना की सूचना पर सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कुमार आशीष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) राम पुकार सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। वैज्ञानिक जांच के लिए डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि हत्या कब और कैसे की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा।
मांझी में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत
इधर मांझी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी डॉ. आशीष ने कहा कि दोनों मामलों की गहन जांच चल रही है और जो भी दोषी होंगे, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि घटनाओं के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन