सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: RJD expressed deep displeasure over murder of Baba Siddique, demanded strict punishment for killers

Bihar News: पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर RJD ने जताई गहरी नाराजगी, हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Oct 2024 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Baba Siddique Murder: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष रेयाजुल हक राजू ने इस हत्या को महाराष्ट्र की गिरती कानून व्यवस्था का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और मेरी संवेदनाएं बाबा सिद्दीकी के परिवार के साथ हैं।

Bihar: RJD expressed deep displeasure over murder of Baba Siddique, demanded strict punishment for killers
बाबा सिद्दीकी (फाइल) - फोटो : एक्स/बाबा सिद्दीकी
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज के मांझा गांव निवासी और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जियाउद्दीन सिद्दीकी उर्फ बाबा सिद्दीकी की मुंबई में निर्मम हत्या कर दी गई। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़े शब्दों में निंदा की है। राजद नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार से इस हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की है।

Trending Videos

 
'यह महाराष्ट्र की गिरती कानून व्यवस्था का उदाहरण'
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष रेयाजुल हक राजू ने इस हत्या को महाराष्ट्र की गिरती कानून व्यवस्था का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और मेरी संवेदनाएं बाबा सिद्दीकी के परिवार के साथ हैं। इस घटना की पूरी जांच होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar: RJD expressed deep displeasure over murder of Baba Siddique, demanded strict punishment for killers
राष्ट्रीय जनता दल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

राजद ने जताया शोक
राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बाबा सिद्दीकी को नेकदिल इंसान बताया। उन्होंने कहा कि उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज से मुंबई में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले बाबा सिद्दीकी का इस तरह जाना बेहद दुखद है। राजद परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है।
 
राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने भी इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और महाराष्ट्र की एनडीए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रही है। हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed