{"_id":"6a2d2fb2618d0140470394c6","slug":"bihar-youth-missing-in-abu-dhabi-family-seeks-government-help-after-20-days-of-silence-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कमाऊ पूत लापता! आबू धाबी में गायब हुआ बिहार का युवक; रो-रोकर मां का बुरा हाल, लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कमाऊ पूत लापता! आबू धाबी में गायब हुआ बिहार का युवक; रो-रोकर मां का बुरा हाल, लगाई मदद की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
सारण जिले के बरेजा गांव निवासी विवेक ठाकुर आबू धाबी में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। रोजगार के लिए आठ माह पहले यूएई गए विवेक का पिछले 20 दिनों से परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ है।
आबू धाबी में लापता हुआ छपरा का युवक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक आदर्श ग्राम बरेजा निवासी एक युवक के आबू धाबी से रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान उक्त गांव निवासी विवेक ठाकुर के रूप में हुई है, जो करीब आठ माह पूर्व रोजगार की तलाश में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आबू धाबी गया था, लेकिन विगत लगभग 20 दिनों से उसका अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं।
16 साल पहले हो चुका है पिता का निधन
लापता युवक के पिता अमर ठाकुर का करीब 16 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। जिस कारण घर परिवार चलाने की जिम्मेदारी इसी विवेक के कंधे पर थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवेक विदेश जाकर काम कर रहा था और वहीं से परिवार का भरण- पोषण करता था।
परिवार का रो- रोकर बुरा हाल
ग्रामीणों ने बताया कि विवेक ठाकुर नियमित रूप से अपने घरवालों से फोन पर बातचीत करता था, लेकिन अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद से उससे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो सका है। परिजनों ने उसके साथ काम करने वाले लोगों और संबंधित एजेंसी से भी संपर्क साधने का प्रयास किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। उसके अचानक लापता हो जाने से उसकी विधवा माता सहित पूरे परिवार का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। घर में मातम जैसा माहौल बना हुआ है और सभी उसकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासनिक प्रयासों से जल्द ही युवक का पता चल सकेगा और वह सुरक्षित अपने घर लौट आएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: कार को बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह! मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 15 की हालत नाजुक
परिजनों ने भारतीय दूतावास से मांगी मदद
इस मामले को लेकर परिजनों ने स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मुलाकात कर युवक की खोजबीन में सहयोग की मांग कर चुके है। परिजनों ने प्रशासन से केंद्र सरकार तथा भारतीय दूतावास के माध्यम से विवेक का पता लगाने की पहल करने की अपील की है। इसी बीच ग्रामीणों का कहना है कि गरीबी और बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में युवा विदेशों में रोजगार के लिए जाते हैं, लेकिन वहां आने वाली परेशानियों का सामना करना उनके लिए बेहद कठिन होता है। विवेक के लापता होने की घटना ने पूरे क्षेत्र को चिंतित कर दिया है।