{"_id":"68e609d8e3b729f504064adf","slug":"cart-driver-was-shot-dead-in-chhapra-over-a-dispute-of-rs-20-police-are-investigating-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 20 रुपए की खातिर ले ली जान, छपरा में ठेला चालक को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 20 रुपए की खातिर ले ली जान, छपरा में ठेला चालक को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार
रिवीलगंज थाना क्षेत्र के समुद्दीनपुर शहरी क्षेत्र में ठेला चालक मनोज राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 20 रुपए के विवाद को लेकर हुई।
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छपरा जिले के रिवीलगंज थाना क्षेत्र के समुद्दीनपुर शहरी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मात्र 20 रुपए के लिए ठेला चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार के सदस्य दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाए। अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान समुद्दीनपुर गांव निवासी मनोज राय के रूप में हुई है। मनोज राय 50 वर्षीय बीरबल राय के पुत्र थे और ठेला चला कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार के अनुसार, देर शाम मनोज राय घर लौटने के बाद ठेला रखकर शराब पीने के लिए गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के समीप गए। वहां उन्होंने राजमोहन नट से 20 रुपए की मांग की। इसी मामूली राशि को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और राजमोहन नट ने मनोज राय को गोली मार दी। गोली सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पढे़ं: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौशाला का किया निरीक्षण, गौ हत्या पर जताई चिंता
घटना की सूचना मिलने पर परिजन खून से लथपथ शव को लेकर छपरा स्थित सदर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई बनारसी राय और पुत्र विकास कुमार यादव ने बताया कि देर शाम उन्हें सूचना मिली कि मनोज राय ने 20 रुपए की मांग की थी, जिसे न देने पर उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में रिवीलगंज थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिलते ही हत्या की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Trending Videos