सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   chapra tahirpur bike accident woman dies after collision garkha police case news

Bihar News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 27 Nov 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार

सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के ताहीरपुर गांव में अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। 56 वर्षीय इंदु देवी बाजार से घर लौट रही थीं तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें कच्ची सड़क पर जोरदार टक्कर मार दी।

chapra tahirpur bike accident woman dies after collision garkha police case news
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के छपरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के ताहीरपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक ने रास्ते से गुजर रहीं महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Trending Videos


घायल महिला को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की पहचान ताहीरपुर गांव निवासी महेश बैठा की 56 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने इस संबंध में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ गड़खा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया

मृत महिला के पुत्र ने बताया कि देर शाम उनकी मां बाजार से घर लौट रही थीं। गांव की कच्ची सड़क पर तेज गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। उन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। सदर अस्पताल में भी डॉक्टरों और कर्मियों ने जांच की, पर तब तक देर हो चुकी थी।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed