सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   chhapra cold wave room heater carbon monoxide child deaths elderly woman ambika colony

Bihar News: अंगीठी के ताप ने छीन ली खुशियां, तीन मासूम और एक महिला की मौत, इलाके में मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के बीच एक परिवार पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अंबिका कॉलोनी में परिवार के कमरे में अंगीठी जलाने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई।

chhapra cold wave room heater carbon monoxide child deaths elderly woman ambika colony
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भीषण ठंड और शीतलहर के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की अंबिका कॉलोनी में एक परिवार के चार सदस्य तीन मासूम बच्चों और एक बुजुर्ग महिला दम घुटने से मारे गए। परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए परिवार ने कमरे के अंदर अंगीठी/वोरसी जलाई थी। देर रात तक अंगीठी जलती रही, जिससे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई। बंद कमरे में ऑक्सीजन की कमी के कारण सो रहे लोगों को इसका एहसास तक नहीं हुआ। इस हादसे में 3 वर्षीय तेजश, 4 वर्षीय अध्याय, 7 माह की गुड़िया कुमारी और 70 वर्षीय कमलावती देवी की मौत हो गई। वहीं अमित कुमार, अमीषा और अंजलि गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राम पुकार सिंह, भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष सुबाष कुमार और नगर थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें- Bihar: यहां ट्रायल के दौरान गिरा रोपवे,13 करोड़ की परियोजना फेल; अब दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज

परिजनों के अनुसार, सुबह एक सदस्य को घबराहट महसूस हुई और उसने दरवाजा खोल कर ताजी हवा ली, जिससे होश आया। इसके बाद उन्होंने बाकी सदस्यों को जगाने की कोशिश की, लेकिन चार लोग अब हमेशा के लिए खामोश हो चुके थे। पूरा मोहल्ला इस हादसे से स्तब्ध और मातम में डूबा हुआ है। शीतलहर और ठंड से बचने की कोशिश ने एक खुशहाल परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed