{"_id":"6a29570e1d35a7d9c809eb1d","slug":"elderly-cyclist-killed-after-being-hit-by-speeding-bike-gopalganj-bihar-news-road-accident-in-today-saran-news-c-1-1-noi1232-4378998-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, ग्रामीणों आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, ग्रामीणों आरोपियों को पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय साइकिल सवार महेंद्र राम की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार दो युवक भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोटनरहवा–बथुआ पथ पर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसा तारा नरहवा कुटी बाजार के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी महेंद्र राम (करीब 75 वर्ष) के रूप में हुई है।
बाजार जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र राम साइकिल से किसी निजी कार्य से तारा नरहवा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की, लेकिन चिकित्सकीय सहायता मिलने से पहले ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
भाग रहे बाइक सवारों को ग्रामीणों ने दबोचा
हादसे के बाद बाइक पर सवार दो युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: थाने की हाजत में युवक की मौत! शराब के नशे में पकड़ा गया था बिट्टू, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
यातायात थाना को सौंपे गए आरोपी युवक
गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों युवकों को आगे की कार्रवाई के लिए यातायात थाना को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।