Bihar News: दो अलग-अलग गांवों से हथियारों के साथ रील बनानी पड़ी भारी, अब पुलिस ने शुरू की छापेमारी
सीवान एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विस्तार
सीवान से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ अब खतरनाक मोड़ लेती जा रही है। युवाओं के हाथों में मोबाइल के साथ-साथ हथियार भी नजर आने लगे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नगवा गांव का मामला सामने आया है, जहां आदित्य कुमार नामक युवक हाथ में देशी पिस्टल लेकर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह चेहरे पर मुस्कान के साथ हथियार को खिलौने की तरह लहराता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, युवक कारतूस को जेब में रखते हुए इशारों में चुनौती देता भी दिख रहा है।
इसी बीच दरौंदा थाना क्षेत्र के करसोत गांव से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्की कुमार नामक युवक एक हाथ में कट्टा और दूसरे हाथ में पिस्टल लेकर ‘डबल धमाका’ करता नजर आ रहा है। वीडियो में उसके हाव-भाव और इशारे स्पष्ट रूप से आक्रामक हैं।
पढ़ें: हनुमान जन्मोत्सव पर महावीर मंदिर में उमड़ी भीड़, मंत्री अशेक चौधरी और रामकृपाल यादव ने की पूजा अर्चना
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भगवानपुर हाट और दरौंदा थाने की पुलिस दोनों युवकों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।