सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gangster Manish Kushwaha, who was absconding for seven years, was arrested by Bihar STF from Siwan.

Bihar: सात साल से फरार गैंगस्टर मनीष कुशवाहा को बिहार एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, तीन लाख का था इनाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के निरंजना गांव के गैंगस्टर मनीष कुशवाहा को बिहार एसटीएफ ने गोपालगंज पुलिस की मदद से सिवान से गिरफ्तार किया। मनीष पर हत्या, लूट, बमबाजी, पुलिस मुठभेड़ समेत 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Gangster Manish Kushwaha, who was absconding for seven years, was arrested by Bihar STF from Siwan.
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के निरंजना गांव निवासी गैंगस्टर मनीष कुशवाहा को बिहार एसटीएफ ने गोपालगंज पुलिस की मदद से सिवान से गिरफ्तार कर लिया है। मनीष कुशवाहा पर हत्या, लूट, बमबाजी, पुलिस मुठभेड़ समेत 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस और एसटीएफ पिछले सात वर्षों से मनीष कुशवाहा की तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी अवधेश दीक्षित ने गैंगस्टर की गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि उससे पूछताछ जारी है तथा उसके अपराधिक मामलों की जांच भी की जा रही है। मनीष की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद व्यवसायियों और गोपालगंज पुलिस ने राहत की सांस ली। इस कार्रवाई को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Trending Videos

गैंगस्टर मनीष कुशवाहा पर हत्या, लूट, रंगदारी, बमबारी, पुलिस पर हमला और पुलिस से मुठभेड़ समेत 28 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था। पिछले सात वर्षों से वह पुलिस की नजरों से फरार था। तत्कालीन एसपी स्वर्ण प्रभात ने 19 मई को टॉप-100 अपराधियों की सूची में उसे शामिल किया और उसके घर की कुर्की कर बुलडोजर से आवासीय मकान ध्वस्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: देशभर में प्रसिद्ध है देवी बगलामुखी का सिद्धपीठ मंदिर, अष्टधातु की प्रतिमा के सामने स्थापित विशेष यंत्र

मनीष कुशवाहा दियारा इलाके में आतंक का प्रतीक था। उसके पास लूट और स्मगलिंग के कई अत्याधुनिक हथियार भी थे। 1 मार्च 2020 को उसने विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया के गुमनिया मोड़ पर निरंजना गांव के मछली व्यवसायी किसान बिंद को कार्बाइन से गोली मारकर हत्या की थी। घटना के बाद मनीष पुलिस से मुठभेड़ कर फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed