सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   gopalganj deepak jewellers robbery firing dablU mishra death bhore bihar crime news

Bihar: दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, पीछा करने पर अपराधियों ने चलाई गोलियां, ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में ‘दीपक ज्वेलर्स’ में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। लूट के बाद भाग रहे अपराधियों का पीछा करने पर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें राहगीर डबलू मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई।

gopalganj deepak jewellers robbery firing dablU mishra death bhore bihar crime news
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूटपाट की बड़ी वारदात से पूरा इलाका दहल उठा। ‘दीपक ज्वेलर्स’ में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों ने जब ग्रामीणों को पीछा करते देखा, तो बेखौफ होकर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी अपाचे बाइक को आग के हवाले कर दिया।
Trending Videos


पीछा करने पर बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, लाला छापर स्थित दीपक वर्मा की आभूषण दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला। लूटपाट के बाद जब अपराधी बाइक से फरार होने लगे, तो ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पीछे आ रही भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे पंचानंद मिश्र के 40 वर्षीय पुत्र डबलू मिश्र को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, अपराधी पकड़ा और बाइक जलाई

राहगीर की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने एक अपराधी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उग्र भीड़ ने घटनास्थल पर ही अपराधियों की बाइक को खींचकर उसमें आग लगा दी, जिससे बाइक धू-धू कर जल गई। पकड़े गए अपराधी की जमकर पिटाई भी की गई। बाद में पुलिस ने उसे दीपक ज्वेलर्स की दुकान के अंदर बंद कर दिया ताकि उसकी जान बचाई जा सके। वहीं, भाग रहे दूसरे अपराधी को पुलिस की मदद से मठिया गांव के पास पकड़ लिया गया, जो ग्रामीणों की पिटाई से घायल बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक

3 साल बाद फिर उसी दुकान को बनाया निशाना

इस घटना की खास बात यह है कि पीड़ित दुकानदार दीपक वर्मा के साथ ठीक तीन साल पहले 23 अप्रैल को भी लूट की घटना हुई थी। एक बार फिर 24 अप्रैल को अपराधियों ने उसी दुकान को निशाना बनाया। फिलहाल लूटे गए जेवरात और नकदी का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवॉल्वर और जली हुई बाइक के अवशेष बरामद किए हैं। ग्रामीण पकड़े गए अपराधियों को मौके पर सजा देने की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed