सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patidar relatives resorted to bloody land dispute killing woman with sword in Jamo siwan

Bihar: जमीन विवाद में खूनी खेल! सगे पाटीदारों ने तलवार से महिला को काट डाला, बहु समेत तीन घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सीवान में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सगे पाटीदारों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में तलवार से हमला कर 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Patidar relatives resorted to bloody land dispute killing woman with sword in Jamo siwan
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में जमीनी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। सगे पाटीदारों के बीच हुए विवाद में तलवार से किए गए हमले में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद में फैसला पक्ष में आने की आशंका से विपक्षी पक्ष ने पूरे परिवार को खत्म करने की नीयत से हमला किया।



घात लगाकर बेटे पर किया हमला
घटना सोमवार देर शाम की है। मृतका की पहचान जलालपुर निवासी तारा देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तारा देवी का छोटा बेटा अरविंद कुमार सिंह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे सगे पाटीदारों ने अचानक उस पर तलवार से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने पहुंची मां और बहुओं पर भी बरसे वार
बेटे की चीख सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं मां तारा देवी और परिवार की दो बहुएं रीपू देवी व आशा देवी पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में तारा देवी के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। दोनों बहुओं के हाथ और पीठ पर तलवार के गहरे जख्म हैं। अरविंद कुमार सिंह को भी गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
Trending Videos


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सीवान के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तारा देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से चल रहा था तनाव
परिजनों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित है और जल्द ही तारा देवी के पक्ष में फैसला आने की संभावना थी। इसी खुन्नस में विपक्षी पक्ष ने साजिश के तहत पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: धूप में इंतजार करती रहीं मंत्री, नहीं खुला स्विमिंग पूल भवन का ताला, निरीक्षण के दौरान भड़कीं मंत्री

गांव में तनाव, पुलिस कर रही छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के बेटे अरविंद कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed