Bihar News: 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की तारीख आई; सीएम सम्राट ने विक्रमशिला के लिए क्या बताया?
Bihar Degree College: लंबे समय से कई प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग हो रही थी। अब बिहार सरकार ने इस मामले में बड़ा फैसला लिया है। साथ ही नए महाविद्यालयों की स्थापना, शिक्षकों की बहाली, रिसर्च सेंटरों के पुनर्गठन और विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। आइये जानते हैं पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास, एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार, नए महाविद्यालयों की स्थापना और शोध संस्थानों के सुदृढ़ीकरण को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं, विश्वविद्यालयों की स्थिति, डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में कॉलेज स्थापना और छात्रहित से जुड़ी योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में संचालित ओपेन यूनिवर्सिटी का अध्ययन करें ताकि बिहार में और अधिक ओपेन यूनिवर्सिटी स्थापित कर विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करायी जा सके। इससे
एक जुलाई से 211 प्रखंडों में डिग्री की पढ़ाई
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 1 जुलाई 2026 से राज्य के 211 ऐसे प्रखंडों में डिग्री की पढ़ाई शुरू कराई जाए, जहां अभी तक कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। यहां पर जल्द से जल्द महाविद्यालय की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि इन नए महाविद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जल्द कमिटी गठित की जाए और रिक्तियों को एक साथ जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी नए कॉलेज ऐसे स्थानों पर स्थापित हों, जहां छात्रों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
भूमि दान देने वालों के नाम पर होगा नामकरण
सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए भूमि दान देने वाले व्यक्ति या उनके द्वारा अनुशंसित व्यक्ति के नाम पर कॉलेज का नामकरण किया जाएगा। वहीं भवन निर्माण या आंशिक सहयोग करने वाले व्यक्तियों के नाम पर कॉलेज परिसर के किसी हिस्से का नाम रखा जाएगा।
विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना पर जोर
मुख्यमंत्री ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापन की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए भारत सरकार को जल्द जमीन हैंडओवर की जाए और इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजकर सूचित किया जाए।
रिसर्च सेंटर होंगे व्यवस्थित और स्पेशलाइज्ड
बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विश्वविद्यालयों से जुड़े रिसर्च सेंटरों को पुनर्व्यवस्थित और स्पेशलाइज्ड बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शोध संस्थानों को व्यवस्थित करने से नियमित और गुणवत्तापूर्ण रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा, जिससे सरकार की नीतियों और योजनाओं के मूल्यांकन में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ए.एन. सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान को भी पुनर्गठित करने और उसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही।
Bihar Vidhan Parishad: विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव की घोषणा, मतदान और मतगणना की तारीख क्या है?
टॉप यूनिवर्सिटी से होगा एमओयू
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार के महाविद्यालयों को संबद्ध करने के लिए देश के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू साइन किया जाए। इससे बिहार में भी बाहरी राज्यों के छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आकर्षित होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक स्थिति की भी समीक्षा की गई।