सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Saran, Nilu Parveen from the Muslim community emerges as the district topper in the Commerce stream.

BSEB 12th Result: सारण की बेटी नीलू का कमाल, 459 अंक के साथ बनी जिला टॉपर, बेटियों ने फिर रचा इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

सारण जिले की नीलू परवीन ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कॉमर्स संकाय में 459 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली नीलू के पिता CRPF में कार्यरत हैं और मां गृहिणी हैं।

In Saran, Nilu Parveen from the Muslim community emerges as the district topper in the Commerce stream.
नीलू परवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले में मुस्लिम समाज की बेटी नीलू परवीन ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय में जिला टॉपर बनकर एक नई मिसाल पेश की है। कभी सामाजिक कारणों से मुस्लिम समुदाय की बेटियों की पढ़ाई सीमित मानी जाती थी, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। आज शिक्षा के प्रति जागरूकता और परिवार के सहयोग से बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ रही हैं। वे न केवल स्कूल और कॉलेज में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी पहचान बना रही हैं।
Trending Videos


कॉमर्स संकाय में जिला टॉपर बनी नीलू परवीन

सारण जिले के एकमा प्रखंड के रसूलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नीलू परवीन ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 459 अंक प्राप्त कर कॉमर्स संकाय में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। घूरापाली गांव स्थित एसडीडी कॉलेज की छात्रा नीलू की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता हैं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत

नीलू परवीन सारण जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बेनौत गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता फिरोज अली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत हैं, जबकि माता संगीदा बीबी गृहिणी हैं। पिता की नौकरी के कारण घर और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी मां ने संभाली, जिसका परिणाम आज सामने है।

ये भी पढ़ें-  Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल

मां को दिया सफलता का श्रेय

नीलू अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां की मेहनत, मार्गदर्शन और त्याग को देती हैं। कॉलेज के प्राचार्य मनोज सिंह ने नीलू की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह न केवल कॉलेज बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि नीलू शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और पढ़ाई के प्रति हमेशा समर्पित रही हैं।

नीलू परवीन का सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना है। वह आगे पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती हैं, ताकि अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन कर सकें। नीलू की यह सफलता साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed