{"_id":"6a2e27f1d1bae7d4d70e95f2","slug":"married-woman-in-gopalganj-climbs-mobile-tower-distressed-by-husbands-illicit-affair-creates-a-stir-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4392741-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, बोली- इंसाफ चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, बोली- इंसाफ चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार
Gopalnaj: गोपालगंज में पति के कथित अवैध संबंध और घरेलू विवाद से परेशान एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा काफी समझाइश के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
टावर पर चढ़ी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब पति के कथित अवैध संबंधों और घरेलू कलह से तंग आकर एक विवाहिता हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर के ऊपरी हिस्से पर देखकर स्थानीय ग्रामीणों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला की पहचान मोहनपुर गांव निवासी सोनम शर्मा के रूप में की गई है।
वर्ष 2019 में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, सोनम शर्मा की शादी वर्ष 2019 में विजयीपुर थाना क्षेत्र के खूटहां गांव में हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। देखते ही देखते पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि घर में रोज-रोज कलह होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के कथित अवैध संबंध से डिप्रेशन में थी महिला
महिला और उसके मायके वालों का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध है। सोनम लगातार इसका विरोध कर रही थी, लेकिन पति की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। इस वजह से वह पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थी। आखिरकार, रविवार की सुबह उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।
पुलिस की तत्परता से टला हादसा
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कटेया थाना पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी। खबर मिलते ही कटेया पुलिस बल और मुखिया प्रतिनिधि आलोक तिवारी बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचे।टावर के नीचे खड़े होकर पुलिस और आलोक तिवारी ने महिला से बात करने की कोशिश की। उन्होंने महिला को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया और लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और कड़ी मशक्कत के बाद, आखिरकार महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
ये भी पढ़ें: खान सर के कोचिंग में तोड़फोड़ के आरोपी की होटल में संदिग्ध मौत; रौशन आनंद के भाई का शव नेपाल में मिला
इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना
सोनम शर्मा के सुरक्षित नीचे आने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, यह घटना पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। पुलिस का कहना है कि महिला को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है और दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है, ताकि पारिवारिक विवाद को सुलझाया जा सके।